वेस्ट बोकारो में गोवर्धन पूजा मनी

वेस्ट बोकारो में गोवर्धन पूजा मनी फोटो – 13 घाटो -1 राजीव नगर में स्थापित भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा घाटोटांड़.वेस्ट बोकारो के राजीव नगर में श्रीश्री गोवर्धन पूजा समिति ने गोवर्धन पूजा हर्षोल्लासपूर्वक मनायी. भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा -अर्चना के साथ -साथ गो पूजा भी की गयी. इसमें टाटा स्टील […]

वेस्ट बोकारो में गोवर्धन पूजा मनी फोटो – 13 घाटो -1 राजीव नगर में स्थापित भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा घाटोटांड़.वेस्ट बोकारो के राजीव नगर में श्रीश्री गोवर्धन पूजा समिति ने गोवर्धन पूजा हर्षोल्लासपूर्वक मनायी. भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा -अर्चना के साथ -साथ गो पूजा भी की गयी. इसमें टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजोरिया आदि उपस्थित थे. गोवर्धन पूजा पंडित अनिल पांडेय ने करायी. इसमें मुख्य यजमान के रूप में दिनेश प्रसाद यादव ने पूजन अनुष्ठान किया. पूजा के बाद विशेष आरती व महाभोग का वितरण किया गया. प्रोजेक्टर के माध्यम से श्रीमदभागवत कथा का प्रदर्शन किया गया. स्थानीय सूर्य मंदिर कीर्तन मंडली ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मंडली के कलाकारों को अतिथियों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इसमें राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के शाखा अध्यक्ष महेश प्रसाद, एसएसपी सिंह, त्रिलोकी सिंह यादव, मोहन महतो, विजय यादव, आनंद प्रसाद, रामसेवक राम, कैलाश यादव, निरंकुश मिश्रा, नकुल प्रसाद, बबन सिंह, एसएल राउत, मुसाफिर सिंह यादव, उमेश प्रसाद यादव, लालधर यादव, बलराम यादव, केशव यादव, कृष्ण मुरारी यादव, प्राचार्य एनपी यादव, प्राचार्या किरण यादव, मीना देवी, राजेश कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, श्रीराम गोप, रमेश यादव, सुरेंद्र यादव, भरत गोप, शिवयोगी यादव, सिकंदर यादव, राजेंद्र यादव, महेंद्र पांडेय आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >