वेतन को लेकर सीएस से मिले कर्मी

9आर-डी-सीएस से मिल कर लौटते बालाजी के कर्मी.रामगढ़. बालाजी डिटेक्टिव फोर्स के 113 कर्मी गुरुवार को चार माह के वेतन भुगतान व पीएफ के पैसा की मांग को लेकर सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार सिंह ने मुलाकात की. आउटसोर्सिंग के कर्मियों ने सीएस को बताया कि मार्च 2015 से जून 2015 तक का वेतन भुगतान […]

9आर-डी-सीएस से मिल कर लौटते बालाजी के कर्मी.रामगढ़. बालाजी डिटेक्टिव फोर्स के 113 कर्मी गुरुवार को चार माह के वेतन भुगतान व पीएफ के पैसा की मांग को लेकर सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार सिंह ने मुलाकात की. आउटसोर्सिंग के कर्मियों ने सीएस को बताया कि मार्च 2015 से जून 2015 तक का वेतन भुगतान नहीं किया गया है. वेतन की मांग करने पर ठेका एजेंसी के संचालक गलत व्यवहार करते हैं व धमकी दी जाती है कि काम से हटा दिया जायेगा. कर्मियों ने बताया कि सितंबर 2014 से फरवरी 2015 तक के वेतन में पीएफ के नाम से सभी कर्मी का पैसा काटा गया है. कर्मियों का पीएफ नंबर दिया गया है. परंतु उस नंबर पर देखने पर जमा रुपये शो नहीं कर रहा है. इस स्थिति से हम सभी कर्मी काफी हताश हैं. वेतन नहीं मिलने से हम सभी कर्मियों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. सीएस डॉ सिंह ने मामले को गंभीरता पूर्वक सुना व कहा कि वे लोग आउटसोर्सिंग कंपनी के लिए काम कर रहे हैं. कंपनी को मामले को देखने के लिए कहा जायेगा. अंत में कर्मियों ने एक मांग पत्र सीएस को सौंपा. मौके पर नवीन पांडेय, वीरेंद्र नायक, सीमा देवी, प्रमोद राम, राजकुमार राम, संयोगता देवी, राहुल नाथ राम, अनिल ओझा, सीमा, उषा, चमेली, शीला देवी, अंजु देवी, पूनम कुमारी, प्रदीप महतो, रोहित सिंह, विपिन गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >