रामगढ़: आधे घंटे की बारिश में घंटों सड़कों पर बहता रहा नाली का पानी, लोग परेशान

Ramgarh News: रामगढ़ में आधे घंटे की बारिश ने ही शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. सड़कों पर घंटों तक नाली का गंदा पानी बहता रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: आधे घंटे की बारिश के बाद भी रामगढ़ शहर की सड़कों पर घंटों तक नाली का पानी बहता रहा, जिससे राहगीरों, एंबुलेंस और अन्य गाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे आम लोगों का आवागमन प्रभावित रहा. 

सड़क और नाली में अंतर करना हुआ मुश्किल 

बारिश के बाद कई इलाकों में हालात ऐसे हो गए कि सड़क और नाली के बीच अंतर करना मुश्किल हो गया. खासकर मेन रोड पर जगह-जगह पानी जमा रहने से यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बनी रही. 

स्थानीय लोगों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग 

स्थानीय लोगों ने कहा कि हर बारिश में ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन अब तक जल निकासी व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं किया गया है. लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की. 

ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से बढ़ी समस्या: शंकर चौधरी 

पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने कहा कि रामगढ़ में ड्रेनेज व्यवस्था का समुचित निर्माण नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगता है. इससे आम लोगों का आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. 

नालियों की सफाई नहीं होने से परेशानी: सुमन सिंह 

स्थानीय निवासी सुमन सिंह ने कहा कि कई स्थानों पर नालियों का निर्माण नहीं होने एवं नियमित सफाई के अभाव में बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है. 

ब्लॉक चौक में एनएच-33 पर बहता है नाली का पानी: आकाश कुमार गुप्ता 

स्थानीय निवासी आकाश कुमार गुप्ता ने बताया कि ब्लॉक चौक रामगढ़ में बारिश के बाद नालियों का पानी एनएच-33 पर बहना आम बात हो गई है. उन्होंने कहा कि इसी मार्ग से प्रशासनिक अधिकारी, नेता एवं मंत्री गुजरते हैं, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है. 

दुर्घटना का बना रहता है खतरा: पंकज कुमार शर्मा 

स्थानीय निवासी पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि एनएच-33 की नालियों का गंदा पानी उनकी कॉलोनी में बहता रहता है. बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों का पता नहीं चल पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है. 

सड़क मरम्मत एवं ड्रेनेज निर्माण होगा: राजीव रंजन 

पथ प्रमंडल के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि पटेल चौक से सांडी तक सड़क मरम्मत का कार्य कराया जाएगा. इसके साथ ही सड़कों पर जमा एवं बहने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज निर्माण का कार्य भी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कार्य इसी माह शुरू होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर से हटाए गए दुकानदारों के पुनर्वास पर हाईकोर्ट सख्त, दिए निर्देश

इसे भी पढ़ें: गुमला के कामडारा अस्पताल से गायब थीं डॉक्टर, इलाज के अभाव में एंबुलेंस चालक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >