.. अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस ने गोला थाना क्षेत्र के ऊपरखखरा टोला, पत्थलगढ़ा में अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में शराब व सामग्री जब्त की.

रामगढ़. रामगढ़ पुलिस ने गोला थाना क्षेत्र के ऊपरखखरा टोला, पत्थलगढ़ा में अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में शराब व सामग्री जब्त की. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेसवार्ता में बताया कि 10 मई को सूचना मिली थी कि एक बंद घर में अवैध शराब बनाकर आसपास के क्षेत्रों में तस्करी की जा रही है. तत्काल पुलिस उपाधीक्षक चंदन वत्स के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई की गयी.

250 पेटी विदेशी शराब, 1800 लीटर तैयार शराब, 1600 लीटर स्प्रिट जब्त

टीम ने तीन घरों में छापेमारी कर उपरखखरा टोला निवासी मनोज मुर्मू और चोपादारू गोला निवासी भदरू सिंह को गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि आरोपी नकली होलोग्राम और लेबल लगाकर शराब तैयार कर बाजार में सप्लाई कर रहे थे. पुलिस ने करीब 250 पेटी विदेशी शराब, 1800 लीटर तैयार शराब, 1600 लीटर स्प्रिट, हजारों बोतलें, लेबल, कैप और अन्य सामग्री जब्त की. इसके अलावा एक पिकअप वाहन और दो बाइक भी बरामद किये गये.

इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक चंदन वत्स, निरीक्षक पंकज कुमार, निरीक्षक कृष्णा कुमार, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी अशोक कुमार, पुअनि अमित कुमार, पुअनि प्रभात रंजन, पुअनि स्वामी रंजन ओझा, पुअनि अनिल कुमार सिंह, सअनि बहादुर महतो, सअनि दिनानाथ केशरी, सअनि संजय कुमार गोराई, सअनि तालेबर महतो, सअनि तरसिसिया लकड़ा और शस्त्रबल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >