केदला. सीसीएल की केदला भूगर्भ परियोजना के पीट ऑफिस में सोमवार को श्रमिक संगठन सीआईटीयू के बैनर तले लेबर कोड्स के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मजदूरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लेबर कोड्स की प्रतियां जलाकर असहमति जतायी. सभा की अध्यक्षता कन्हैया रविदास ने की, जबकि राज्य कमेटी सदस्य बसंत कुमार और राज्य सचिव बलभद्र दास ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाये गये चार लेबर कोड्स मजदूरों को गुलाम बनाने का दस्तावेज हैं. उनका आरोप था कि सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है और मजदूरों के जीवन पर काला ग्रहण लगा रही है. सरकार देश को दो हिस्सों में बांट रही है नेताओं ने कहा कि सरकार देश को दो हिस्सों में बांट रही है-एक तरफ चमकता हुआ भारत और दूसरी ओर तड़पता हुआ भारत. पूंजीवादी व्यवस्था फल-फूल रही है, जबकि मेहनतकश मजदूरों की आवाज़ दब रही है. इस नीति के विरोध में सभी मजदूरों को एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की गई. सभा में मौजूद मजदूरों ने भी एक स्वर में कहा कि वे अपने हक और अधिकार के लिए पीछे नहीं हटेंगे और चरणबद्ध आंदोलन में भागीदारी निभायेगे. इस अवसर पर कैलाश महतो, उमाशंकर पासवान, प्रभात कुमार, शंकर रजवार, मो. कुदूस, बिरजु उरांव, रोशन मुंडा, भुनेश्वर महतो, विशुन रविदास, किशुन रविदास, मुन्नी देवी, मंजू देवी, महेंद्र दुसाध, गणेश लोहार, दरश राम धोबी, जगदेव रजवार, विरूआ मुंडा, सुनील डुंगडुंग, रामप्रवेश भुइयां, बुधन मांझी सहित दर्जनों लोग शामिल हुए.
केयूजीपी में लेबर कोडस के विरोध में सीआइटीयू ने किया प्रदर्शन
सोमवार को श्रमिक संगठन सीआईटीयू के बैनर तले लेबर कोड्स के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया.
