9 चितरपुर सी. फैक्टरी में गिराया गया कोयला गोला/रजरप्पा. गोला-मुरी सीमा क्षेत्र के गेड़ेबीर में गोला के फैक्टरी की आड़ में कोयले की तस्करी की जा रही है. बताया जाता है कि रजरप्पा का अवैध कोयला फैक्टरी में गिराया जाता है. इसके बाद यहां से ट्रकों के माध्यम से अन्यत्र भेजा जाता है. स्वर्ण रेखा नदी के किनारे हार्ड कोक फैक्टरी लगायी गयी है. यहां पर साइकिल व ट्रैक्टर के माध्यम से कोयला पहुंचाया जाता है. जानकारी के अनुसार रजरप्पा प्रोजेक्ट के भुचुंगडीह, लेढ़ी टुंगरी, मंदिर घाट, धवैया, कुंदरु, सरैया आदि जगहों से बंद पड़े खदानों से कोयले का अवैध खनन कर साइकिल व ट्रैक्टर के माध्यम से गंतव्य स्थानों भेजा जाता है. इस तरह सड़कों पर कोयला ले जाने वाले लोगों का तांता लगा रहता है. अवैध कोयला ले जाने वाले लोगों से पुलिस भी कमीशन वसूलती है. जिस कारण कोयला तस्कर साइकिल से कोयला ढुलवा रहे है. इस तरह रजरप्पा के कोयले से गेड़ेबीर, बंगाल क्षेत्र के डकाका गढ़ा व गोला थाना क्षेत्र के रकुआ गुलजार हो रहा है.
अवैध कोयला से गेड़ेबीर हो रहा है गुलजार
9 चितरपुर सी. फैक्टरी में गिराया गया कोयला गोला/रजरप्पा. गोला-मुरी सीमा क्षेत्र के गेड़ेबीर में गोला के फैक्टरी की आड़ में कोयले की तस्करी की जा रही है. बताया जाता है कि रजरप्पा का अवैध कोयला फैक्टरी में गिराया जाता है. इसके बाद यहां से ट्रकों के माध्यम से अन्यत्र भेजा जाता है. स्वर्ण रेखा […]
