ददई दुबेे को रिहा करने की मांग

गिद्दी(हजारीबाग). पूर्व सांसद सह वरिष्ठ मजदूर नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की गिरफ्तारी पर राकोमसं के मजदूर नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की है. राकोमसं के शांतनु मिश्रा, संजय शर्मा ने कहा कि वे अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस के पास गये थे. सुरक्षा की मांग करना कोई जुर्म नहीं है. नेताओं ने […]

गिद्दी(हजारीबाग). पूर्व सांसद सह वरिष्ठ मजदूर नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की गिरफ्तारी पर राकोमसं के मजदूर नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की है. राकोमसं के शांतनु मिश्रा, संजय शर्मा ने कहा कि वे अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस के पास गये थे. सुरक्षा की मांग करना कोई जुर्म नहीं है. नेताओं ने कहा कि ददई दुबे झारखंड के ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय नेता है. आम जनता व मजदूरों में काफी लोकप्रिय है. नेताओं ने उन्हें अविलंब रिहा करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >