लीड.... सरकार किसानों के प्रति उदासीन: झूबर

न्यू किसान मजदूर यूनियन का पांचवां स्थापना दिवस मना9 चितरपुर डी- मंच पर बैठे अतिथि. ई. समारोह में उपस्थित लोग.गोला. गोला डेली मार्केट में न्यू किसान मजदूर यूनियन का पांचवां स्थापना दिवस सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन झंडोत्तोलन व दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में झूबर महतो ने कहा कि […]

न्यू किसान मजदूर यूनियन का पांचवां स्थापना दिवस मना9 चितरपुर डी- मंच पर बैठे अतिथि. ई. समारोह में उपस्थित लोग.गोला. गोला डेली मार्केट में न्यू किसान मजदूर यूनियन का पांचवां स्थापना दिवस सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन झंडोत्तोलन व दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में झूबर महतो ने कहा कि जो किसान अनाज पैदा करते है और दूसरे का पेट भरते हैं. लेकिन खुद वे भूखे सोने को मजबूर है. सरकार किसानों के प्रति उदासीन है. चतुर्भुज कश्यप ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ किसानों तक नहीं पहुंच रहा है. बिचौलिया तबके के लोग इसमें हावी है. उन्होंने कहा कि किसानों को एक मंच में आकर संघर्ष करना होगा. मधु महतो ने कहा कि सरकार की कोई नीति नहीं रहने के कारण किसान कर्ज के बोझ तले दबे जा रहे हैं. किसानों को कृषि उत्पादन का लाभ नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों को एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. इस दौरान नागपुरी कलाकार गुड्डू, गायिका सुनयना, गायक रामवृक्ष व सुनील द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मौके पर महेश महतो, रमेश महतो, तेजपाल महतो, त्रिलोकी महतो, कीर्तन कुशवाहा, भागीरथ महतो, रीतूलाल महतो, अरुण महतो, रामसेवक महतो, गोलक महतो सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >