8 चितरपुर के- सामग्री देते थाना प्रभारी गोला. गोला थाना क्षेत्र के साड़म पंचायत के बिरहोर कॉलोनी मसरीडीह में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत बुधवार को गोला पुलिस द्वारा बिरहोर परिवार के बीच सामग्री का वितरण किया गया. इस दौरान इंस्पेक्टर गोपीनाथ तिवारी व थाना प्रभारी मुन्ना सिंह द्वारा लोगों को मच्छरदानी, कंबल, लुंगी, धोती व बच्चों को किताब, कॉपी, चप्पल आदि सामान दिये गये. मौके पर इंस्पेक्टर ने कहा कि पुलिस आम जनता के सेवा के लिए तत्पर रहती है. इस तरह की कार्यक्रम कर लोगों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करना है. ताकि लोगों का विश्वास पुलिस पर बढ़े. थाना प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार पुलिस गांव में पहुंच कर लोगों के साथ सुख-दुख बांट रही है. मौके पर राजन सिंह, वकील कुमार, सुखलाल बिरहोर, आदि शामिल थे.
पुलिस ने बिरहोर कॉलोनी में बांटी सामग्री
8 चितरपुर के- सामग्री देते थाना प्रभारी गोला. गोला थाना क्षेत्र के साड़म पंचायत के बिरहोर कॉलोनी मसरीडीह में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत बुधवार को गोला पुलिस द्वारा बिरहोर परिवार के बीच सामग्री का वितरण किया गया. इस दौरान इंस्पेक्टर गोपीनाथ तिवारी व थाना प्रभारी मुन्ना सिंह द्वारा लोगों को मच्छरदानी, कंबल, लुंगी, धोती […]
