पांच दिन से ठप है भुरकुंडा में सीसीएल की जलापूर्ति

पांच दिन से ठप है भुरकुंडा में सीसीएल की जलापूर्ति

प्रतिनिधि, भुरकुंडा भुरकुंडा कोयलांचल की कॉलोनियों में होनेवाली सीसीएल की जलापूर्ति पिछले पांच दिनों से ठप है. इसके कारण जवाहर नगर, पटेल नगर, भुरकुंडा, दोतल्ला, इमली गाछ व चीफ हाउस की कॉलोनियों में पानी के लिए हाहाकार मच गया है. भुरकुंडा दो नंबर पाेखरिया में लगा पंप सेट (एक हजार जीपीएम क्षमता) पांच दिन पहले से ब्रेकडाउन हो गया है. पंप सेट का इम्पेलर टूट गया है. इसकी मरम्मत अब तक नहीं हुई है. पोखरिया में स्टैंडबाइ के रूप में 1200 जीपीएम क्षमता का एक और पंप सेट लगा हुआ था. इसमें खराबी के कारण यह भी कुछ महीने से बेकार पड़ा है. इसकी मरम्मत नहीं की गयी है. पंप सेट ब्रेकडाउन होने का यह दूसरा मामला है. पिछले 15 दिन में पूरी व्यवस्था केवल तीन-चार दिन ही ठीक रही है. बताया गया कि उक्त पंप सेट से रिवर साइड इलाके में भी जलापूर्ति होने के कारण इस पर भी लोड बढ़ गया है. पहले इस पंप से केवल भुरकुंडा क्षेत्र में जलापूर्ति होती थी. लोड बढ़ने के कारण पंप सेट को रेस्ट नहीं मिल रहा है. रोटेशन सिस्टम के आधार पर सभी क्षेत्रों में बारी-बारी से जलापूर्ति की जाती है. बताया गया कि बिजली की ज्यादा कटौती के कारण पंप सेट के बनने में विलंब हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.