मुसलिम को भी आरक्षण देने की मांग

गिद्दी(हजारीबाग). अधिवक्ता हाजी मो इसराइल ने कहा कि कुरमी विकास मोरचा आरक्षण देने की मांग को लेकर झारखंड बंद किया है. इससे लगता है कि मोरचा अनुसूचित जनजाति में शामिल हो कर एसटी का लाभ लेना चाह रहा है. उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी गुर्जर जाति के लोगों ने भी आरक्षण देने की मांग […]

गिद्दी(हजारीबाग). अधिवक्ता हाजी मो इसराइल ने कहा कि कुरमी विकास मोरचा आरक्षण देने की मांग को लेकर झारखंड बंद किया है. इससे लगता है कि मोरचा अनुसूचित जनजाति में शामिल हो कर एसटी का लाभ लेना चाह रहा है. उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी गुर्जर जाति के लोगों ने भी आरक्षण देने की मांग को लेकर रेल यातायात बाधित किया था. भारत देश के आजाद हुए 68 साल हो गये हैं, लेकिन अभी तक आरक्षण को समाप्त करने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि आरक्षण की हर मांग को सरकार पूरा करती रहेगी, तो एक दिन सभी जाति के लोग आरक्षण की लड़ाई में कूद जायेंगे. उन्होंने केंद्र सरकार से आरक्षण को समाप्त करने की मांग की. कहा कि अगर यह संभव नहीं है, तो मुसलिम को भी आरक्षण मिलना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >