सरकार की कार्यशैली के विरोध में रैली

26बीएचयू-11-रैली में शामिल लोग.भुरकुंडा. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर भाकपा माले ने मंगलवार को रैली निकाली. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने एक साल के भीतर देश को महंगाई में झोंक दिया है. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के रूप में देश में काला […]

26बीएचयू-11-रैली में शामिल लोग.भुरकुंडा. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर भाकपा माले ने मंगलवार को रैली निकाली. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने एक साल के भीतर देश को महंगाई में झोंक दिया है. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के रूप में देश में काला कानून लागू करने की कोशिश की जा रही है. श्रम कानूनों में बदलाव कर उसे कॉरपोरेट के हित में करने का काम किया जा रहा है. रैली में नरेश बड़ाइक, सरयू मुंडा, देवकी नंदन बेदिया, देवानंद गोप, नागेश्वर मुंडा, प्रेम बेदिया, मनोज मांझी, चारू मांझी, अजय सोरेन, राधा बेदिया आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >