मूर्ति का कराया गया नगर भ्रमण

26बीएचयू-25-निकाला गया नगर भ्रमण जुलूस.भदानीनगर. श्रीश्री 1008 श्री रामदास बाबा जी महाराज की मूर्ति की प्राण -प्रतिष्ठा पगला बाबा सेवा आश्रम के प्रांगण में होगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसे लेकर मंगलवार को भुरकुंडा के विभिन्न इलाकों में प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया. इससे पूर्व आचार्य की देखरेख में कलश यात्रा, […]

26बीएचयू-25-निकाला गया नगर भ्रमण जुलूस.भदानीनगर. श्रीश्री 1008 श्री रामदास बाबा जी महाराज की मूर्ति की प्राण -प्रतिष्ठा पगला बाबा सेवा आश्रम के प्रांगण में होगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसे लेकर मंगलवार को भुरकुंडा के विभिन्न इलाकों में प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया. इससे पूर्व आचार्य की देखरेख में कलश यात्रा, देव स्नान, सज्जाधिवाद आदि अनुष्ठान कराये गये. इसमें यजमान उमाशंकर सिन्हा सपत्नीक शामिल हुए. रात में जगत गुरु सहजानंद सरस्वती के शिष्य संजय जी महाराज ने प्रवचन किया. बुधवार को देव पूजन कार्यक्रम होगा. 28 मई को प्राण प्रतिष्ठा, देव पूजन, हवन, भंडारा आदि कार्यक्रम कराये जायेंगे. आयोजन की सफलता को लेकर बाबा रामदास महाराज के शिष्य यदुनाथ प्रसाद, तेज प्रकाश राउत, योगेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, भुवनेश्वर मेहता, शिव शंकर सिंह, जितेंद्र सिंह, हरि शंकर पांडेय, राधा देवी, सीता देवी, कुलवंत सिंह रेखी, सविता देवी, उषा देवी, उर्मिला देवी, ज्ञानेश, जसवंत मेहता, पंकज, दीपक, साहिल आदि सक्रिय हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >