हेडिंग-जनविरोधी है मोदी सरकार की नीतियां फोटो फाइल 26आर-बी-रोड मार्च में शामिल भाकपा माले के लोग.रामगढ़.मोदी सरकार की नीतियों के परदाफाश के लिए देश में भाकपा माले पार्टी विरोध मार्च के रूप में कार्यक्रम चला रही है. इसके तहत मंगलवार को भाकपा माले जिला के तत्वावधान में भाकपा माले ने जिला कार्यालय से मेन रोड होते हुए रोड मार्च किया. इस दौरान माले समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. सुभाष चौक पर सभा की गयी. सभा में वक्ताओं ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा कर केंद्र की सता में आयी मोदी सरकार की नीतियां जन विरोधी है. भूमि अधिग्रहण कानून, श्रमिक कानूनों में संशोधन, महंगाई आदि अच्छे दिनों के विपरीत है. मार्च में देवकीनंदन बेदिया, भुनेश्वर बेदिया, सरयू बेदिया, अमल कुमार, लक्ष्मण बेदिया, विजेंद्र प्रसाद, देवानंद गोप, राथो राम, एस बेदिया, गणेश बेदिया, ललकु बेदिया, मोदी बेदिया, सुशीला देवी, राजेंद्र बेदिया, नीलमुनी देवी, कालीचरण बेदिया, लालमोहन मुंडा, भूखल बेदिया आदि उपस्थित थे.
फ्लैग-भाकपा माले ने निकाला रोड मार्च
हेडिंग-जनविरोधी है मोदी सरकार की नीतियां फोटो फाइल 26आर-बी-रोड मार्च में शामिल भाकपा माले के लोग.रामगढ़.मोदी सरकार की नीतियों के परदाफाश के लिए देश में भाकपा माले पार्टी विरोध मार्च के रूप में कार्यक्रम चला रही है. इसके तहत मंगलवार को भाकपा माले जिला के तत्वावधान में भाकपा माले ने जिला कार्यालय से मेन रोड […]
