फोटो फाइल 25आर-जी-उदघाटन करते मनोज महतो.रामगढ़. हुहुवा शिव मंदिर परिसर में सोमवार को धूमधाम से मंडा पर्व संपन्न हो गया. पर्व को लेकर भोक्ताओं ने दिन भर निर्जला उपवास रखा. रविवार की शाम को भोक्ताओं ने कलश में जल लेकर कतार बद्ध मंदिर परिसर पहुंचे. मंडा पर्व को लेकर छऊ नृत्य को लेकर बनाये गये पंडाल का विधिवत मुख्य अतिथि के रूप में आजसू जिला सचिव मनोज कुमार महतो ने किया. मौके पर शिव भक्ति के महान पर्व के लिए सभी को बधाई दी. छऊ नृत्य में शिव-पार्वती पर आधारित प्रसंग पर नृत्य की प्रस्तुत की गयी. इसका रात भर ग्रामीणों ने आनंद उठाया. सोमवार की सुबह शिव भक्तों ने बनस झुला व दहकते आग पर नंगे पाव चल कर शिव भक्ति का परिचय दिया. इस दौरान ग्रामीण मेले का आयोजन किया गया. मंडा के आयोजन को लेकर संरक्षक पंसस काशीनाथ मुंडा, कमेटी के अध्यक्ष परमानंद कश्यप, सचिव सुंदरलाल महतो, कोषाध्यक्ष अजीत महतो, राजेश महतो, उमेश महतो, गणेश महतो, भुनेश्वर महतो, पन्नालाल महतो, संजय शर्मा, जलेश्वर महतो, शिवाजी मुंडा, सेवालाल महतो, अजीत राज, लखन महतो आदि ने सराहनीय योगदान किया.
ओके.....हुहुवा में मंडा पर्व संपन्न
फोटो फाइल 25आर-जी-उदघाटन करते मनोज महतो.रामगढ़. हुहुवा शिव मंदिर परिसर में सोमवार को धूमधाम से मंडा पर्व संपन्न हो गया. पर्व को लेकर भोक्ताओं ने दिन भर निर्जला उपवास रखा. रविवार की शाम को भोक्ताओं ने कलश में जल लेकर कतार बद्ध मंदिर परिसर पहुंचे. मंडा पर्व को लेकर छऊ नृत्य को लेकर बनाये गये […]
