बीजोपचार कर फसल लगायें : खालिद

कृषक समिति का गठन बलसगरा.रबोध पंचायत के कोदवे, रबोध व सेनेगडा में सोमवार को केसीसी शिविर, बीजोपचार का प्रशिक्षण और कृषक समिति का गठन किया गया. मौके पर कृषि पदाधिकारी खालिद अजीम ने ग्रामीणों को बीजोपचार की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बीजोपचार कर फसल लगाने से फसल में लगनेवाली बीमारियों की रोक थाम होती […]

कृषक समिति का गठन बलसगरा.रबोध पंचायत के कोदवे, रबोध व सेनेगडा में सोमवार को केसीसी शिविर, बीजोपचार का प्रशिक्षण और कृषक समिति का गठन किया गया. मौके पर कृषि पदाधिकारी खालिद अजीम ने ग्रामीणों को बीजोपचार की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बीजोपचार कर फसल लगाने से फसल में लगनेवाली बीमारियों की रोक थाम होती है. कोदवे में कृषक समिति का गठन किया. इसमें संयोजक किसान मित्र कौशल महतो, जुगलकिशोर महतो, दशरथ महतो, बसंती देवी, प्रमीला देवी, भुनेश्वर महतो, चरकू महतो, भोला भुइयां, तेतरी देवी, चिंता देवी, रबोध में संयोजक किसान मित्र कौशल महतो, अशोक महतो, भोलानाथ महतो, शिवनंदन गंझू, हरेंद्र भुइयां, सतीश कुमार भुइयां, शांति देवी, बबीता देवी, साखो देवी, मूली देवी आदि का चयन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >