घाटोटांड़.लइयो उत्तरी पंचायत के ढोरठाटांड़ के दर्जनों लाभुकों ने बैठक कर जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. लाभुकों ने कहा कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारिक रजक ने फरवरी माह का राशन गबन कर गया है. इस मामले को लेकर नौ मई को आरोपी जनवितरण प्रणाली के दुकानदार का घेराव किया जायेगा. मुखिया के आवास पर भी प्रदर्शन किया जायेगा. बैठक में शिव नारायण महतो, फलेंद्र महतो, मोहन महतो, गोविंद महतो, चतरी देवी, चिमनी देवी, सोनियां देवी, एतवरिया देवी, जानकी देवी आदि शामिल थे. बैठक की अध्यक्षता शिव नारायण महतो ने की. संचालन मोहन महतो ने किया.
अनियमितता को लेकर लाभुकों ने बैठक की
घाटोटांड़.लइयो उत्तरी पंचायत के ढोरठाटांड़ के दर्जनों लाभुकों ने बैठक कर जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. लाभुकों ने कहा कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारिक रजक ने फरवरी माह का राशन गबन कर गया है. इस मामले को लेकर नौ मई को आरोपी जनवितरण प्रणाली के […]
