मंडा को लेकर कमेटी गठित

पतरातू. प्रखंड के बरतुआ गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंडा पूजा सह मेला जागरण के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से आठ जून की रात व नौ जून को मंडा पूजा सह मेला जागरण के आयोजन का निर्णय लिया गया. इसके लिए पूजा समिति का गठन किया गया. इसमें […]

पतरातू. प्रखंड के बरतुआ गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंडा पूजा सह मेला जागरण के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से आठ जून की रात व नौ जून को मंडा पूजा सह मेला जागरण के आयोजन का निर्णय लिया गया. इसके लिए पूजा समिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष कुमार राज महतो, उपाध्यक्ष महजू महतो, सचिव छोटू करमाली, सह सचिव प्रभु महतो, कोषाध्यक्ष मदन महतो, उप कोषाध्यक्ष राम कुमार महतो, मीडिया प्रभारी भुनेश्वर महतो, मुख्य संरक्षक पंसस सुषमा देवी, दिनेश कुमार महतो, सुरेश कुमार दीपक, कौलेश्वर महतो, रामदेव महतो, गोविंद मुंडा, उप संरक्षक वार्ड सदस्य राज कुमार महतो, सरिता देवी समेत कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया. अध्यक्षता दिनेश कुमार महतो व संचालन भुनेश्वर महतो ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >