विद्यार्थियों के नि:शुल्क नामांकन का निर्णय

फोटो 8गिद्दी2-उपस्थित व्याख्याता व शिक्षकेतर कर्मचारी व्याख्याता व शिक्षकेतर कर्मचारियों की बैठक गिद्दी(हजारीबाग).झारखंड इंटर महाविद्यालय, होसिर के प्रांगण में व्याख्याता व शिक्षकेतर कर्मचारियों की बैठक शुक्रवार को हुई. इसकी अध्यक्षता शासी निकाय के सचिव युगलकिशोर महतो ने की. बैठक में सत्र 2015-17 इंटर कला, विज्ञान व वाणिज्य में नामांकन तथा महाविद्यालय विकास पर चर्चा की […]

फोटो 8गिद्दी2-उपस्थित व्याख्याता व शिक्षकेतर कर्मचारी व्याख्याता व शिक्षकेतर कर्मचारियों की बैठक गिद्दी(हजारीबाग).झारखंड इंटर महाविद्यालय, होसिर के प्रांगण में व्याख्याता व शिक्षकेतर कर्मचारियों की बैठक शुक्रवार को हुई. इसकी अध्यक्षता शासी निकाय के सचिव युगलकिशोर महतो ने की. बैठक में सत्र 2015-17 इंटर कला, विज्ञान व वाणिज्य में नामांकन तथा महाविद्यालय विकास पर चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि इंटर में छात्र-छात्राओं का नामांकन नि:शुल्क किया जायेगा. छात्राओं को बस की सुविधा नि:शुल्क दी जायेगी. बैठक में महाविद्यालय के भवनों में बिजली कनेक्शन व मुख्य द्वार लगाने पर भी बल दिया गया. बैठक में बताया गया कि कनकी पंचायत की पंसस लक्ष्मी देवी ने अपने मद से इंटर कॉलेज को 24 बैंच-डेस्क प्रदान किया है. उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया. बैठक में महाविद्यालय इंटर विज्ञान व वाणिज्य का परीक्षा परिणाम आशा के अनुरूप आने पर हर्ष व्यक्त किया गया. बैठक में प्राचार्य खेमनाथ महतो, एके वर्मा, नरेश पाठक, भुवनेश्वर राम, डॉ जगतपाल टुंडवार, दीपचंद महतो, वासुदेव प्रसाद, रूमा कुमारी, दानो महतो, कुमार विनोद, रीता, सुनीता, कुमार मुन्नी, पुष्पा, अभिमन्यु, मनीष, मुरलीधर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >