कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

गोला. भैरवी जलाशय योजना कार्य में बाधा पहुंचाने पर नावाडीह के कई लोगों पर गोला थाना में मामला दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि कार्य शुरू होने पर कई महिला-पुरुष कार्य स्थल पहुंच कर इसका विरोध कर पत्थरबाजी शुरू कर दी. जिसमें हाइवा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. […]

गोला. भैरवी जलाशय योजना कार्य में बाधा पहुंचाने पर नावाडीह के कई लोगों पर गोला थाना में मामला दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि कार्य शुरू होने पर कई महिला-पुरुष कार्य स्थल पहुंच कर इसका विरोध कर पत्थरबाजी शुरू कर दी. जिसमें हाइवा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. तत्पश्चात पुलिस घटना स्थल पहुंच कर लोगों को हटाकर काम शुरू कराया. उधर, प्रबंधक विनोद सिंह के लिखित आवेदन पर सरकारी काम में बाधा डालने पत्थरबाजी कर सीसा तोड़ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए प्यारी मुंडा, बहादुर महतो, करमा मुंडा, हरिचरण मुंडा, कजरू साव, विनोद मुंडा, रामनंदन महतो पर मामला दर्ज कराया है. उपायुक्त के निर्देश पर भैरवी जलाशय योजना को पूरा करने के लिए जोर-शोर से काम शुरू किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >