26बीएचयू-7-पुरस्कार के साथ अधिकारी व कर्मचारी.उरीमारी. बीएंडके एरिया के करगली में आयोजित 57वें एनुअल माइंस सेफ्टी विक पुरस्कार वितरण समारोह में बरका-सयाल क्षेत्र के उरीमारी खुली खदान परियोजना को ग्रुप ए माइंस की श्रेणी में ओवरऑल का तीसरा पुरस्कार मिला है. साथ ही लाइटिंग में ग्रुप ए माइंस में प्रथम, डस्ट स्प्रेशन व फायर कंट्रोल में द्वितीय, ड्रील में द्वितीय पुरस्कार भी मिला है. सीसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल, इंटक नेता राजेंद्र सिंह, डीपी डीजी, डीएमएस कमलेश शर्मा, कोडरमा रिजन के डीएमएस इ जयकुमार ने पुरस्कार उरीमारी के पीओ जेएन गुप्ता को प्रदान किया. एक सादे समारोह में रविवार को पोटंगा वर्कशॉप में इन पुरस्कारों का प्रदर्शन कर्मियों के बीच किया गया. मौके पर जितेंद्र कुमार, विजय कुमार, वीके विमल, सुनील सिंह, एनके सिंह, केपी मिश्रा, विजय प्रसाद, मोतीलाल मांझी, सतीश मिश्रा, अली हसन खान, कामेश्वर, जे प्रकाश, राम प्रवेश, सुनील कुमार सिंह, हरि किशुन, हरिनंदन प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे. पुरस्कार मिलने पर कोयला कर्मियों व अधिकारियों में हर्ष है. मालूम हो कि ग्रुप ए माइंस में टाटा कोलियरीज, अशोका, पिपरवार, ढोरी समेत सीसीएल की बड़ी खुली खदानें शामिल हैं. बरका-सयाल क्षेत्र से सिर्फ उरीमारी ही ग्रुप ए माइंस में शामिल है.टीम वर्क से मिली सफलता : गुप्ताउरीमारी के पीओ जेएन गुप्ता ने कहा कि ग्रुप माइंस श्रेणी में उरीमारी परियोजना को ओवरऑल समेत कई पुरस्कार मिले हैं. इसका श्रेय अधिकारियों, कर्मचारियों के टीम वर्क, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों व विस्थापितों के सहयोग को जाता है. उन्होंने सभी को बधाई दी है.
लाइटिंग में प्रथम व ओवरऑल में तृतीय पुरस्कार मिला
26बीएचयू-7-पुरस्कार के साथ अधिकारी व कर्मचारी.उरीमारी. बीएंडके एरिया के करगली में आयोजित 57वें एनुअल माइंस सेफ्टी विक पुरस्कार वितरण समारोह में बरका-सयाल क्षेत्र के उरीमारी खुली खदान परियोजना को ग्रुप ए माइंस की श्रेणी में ओवरऑल का तीसरा पुरस्कार मिला है. साथ ही लाइटिंग में ग्रुप ए माइंस में प्रथम, डस्ट स्प्रेशन व फायर कंट्रोल […]
