रामगढ़ की 18 महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों को मिली उड़ान, रोटरी क्लब ने खेल सामग्री देकर बढ़ाया हौसला

रामगढ़ में रोटरी सेंट्रल की ओर से 'उड़ान प्रोजेक्ट' के तहत 18 महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित की गई. इस पहल का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उनके जुनून को पंख देना है.

रामगढ़ : रामगढ़ जिले थाना चौक स्थित एम स्क्वायर के प्रांगण मेंरोटरी सेंट्रल रामगढ़ की ओर से उड़ान प्रोजेक्ट के तहत 18 महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान की गई. इस दौरान खिलाड़ियों को जर्सी, जूते, किट बैग, वॉलीबॉल, नेट सहित अन्य आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई. कार्यक्रम में खिलाड़ियों के कोच बसंत कुमार नायक ने बताया कि सभी खिलाड़ियों में मेहनत और आगे बढ़ने का जबरदस्त जुनून है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इन खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम दिखाई देगा.

रोटरी सेंट्रल रामगढ़ के अध्यक्ष पवंजय कुमार ने खिलाड़ियों और कोच को संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी सेंट्रल रामगढ़ खिलाड़ियों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा और जरूरत के अनुसार सहयोग करता रहेगा. डॉ. शरद जैन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उनकी मेहनत और जुनून उन्हें एक दिन राष्ट्रीय टीम तक पहुंचा सकता है. उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत करते रहने का आह्वान किया.

खिलाड़ियों को डाइट पर ध्यान देने की सलाह

वहीं डॉ. सौम्या जैन ने खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ अपने खान-पान और डाइट प्लान पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही खेल के लिए आवश्यक ऊर्जा बेहतर तरीके से बनी रहती है. अंकित जैन ने कहा कि सभी लोग खिलाड़ियों के साथ हैं और उन्हें अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करते हुए आगे बढ़ना चाहिए. कोच बसंत कुमार नायक ने रोटरी सेंट्रल रामगढ़ का आभार जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों के लिए कई जगह प्रयास किया गया था. जैसे ही डॉ. शरद जैन के संज्ञान में यह बात आई, उन्होंने रोटरी सेंट्रल रामगढ़ के माध्यम से खिलाड़ियों की मदद की. उन्होंने संस्था और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें: सुविधाओं की कमी के बीच कोडरमा के आयुष ने रचा इतिहास, तीसरी बार राष्ट्रीय कुश्ती टीम में बनाई जगह

खेल सामग्री मिलने पर खिलाड़ियों के चेहरे पर दिखी खुशी

कार्यक्रम के दौरान 18 खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान करने के साथ जलपान भी कराया गया. सामग्री मिलने पर सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित और खुश नजर आईं. इस प्रोजेक्ट की विशेषता महिला सशक्तिकरण की भावना रही. झारखंड स्तर पर खिलाड़ियों द्वारा दिखाई गई मेहनत और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ महिला सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने भी इस पहल को विशेष बनाया. कार्यक्रम में शामिल महिला सदस्यों और सभी सहयोगियों के योगदान ने खिलाड़ियों के प्रति समर्थन और उनके आत्मविश्वास को मजबूती दी.

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में डॉ. शरद जैन, डॉ. सौम्या जैन, पवंजय कुमार, श्वेता सिन्हा, अरविंद गोयल, बॉबी गोयल, पवन गोयल, गौतम जलान, अंकित जैन, पीयूष बरेलिया, वर्षा बरेलिया, विशाल बासुदेव और प्रेम नाथ तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. फोटो कैप्शन: उड़ान प्रोजेक्ट के तहत 18 महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों को जर्सी, जूते, किट बैग, बॉल, नेट सहित खेल सामग्री प्रदान करते रोटरी सेंट्रल रामगढ़ के पदाधिकारी एवं सदस्य.

ये भी पढ़ें: रांची के ब्लू पॉन्ड में युवक के डूबने से मचा हड़कंप, NDRF ने संभाला मोर्चा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >