वेस्ट बोकारो में मिले 15 नये कोरोना पॉजिटिव

वेस्ट बोकारो में मिले 15 नये कोरोना पॉजिटिव

घाटोटांड़ : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में मंगलवार देर रात के बाद बुधवार शाम तक आयी रिपोर्ट में 15 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इनमें से 10 टाटा स्टील के कर्मचारी व पांच टाटा स्टील कर्मियों के परिवार के सदस्य शामिल हैं.

मंगलवार देर रात आयी रिपोर्ट में जिन तीन कर्मचारियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, उन्हें बुधवार को होली क्रॉस कोविड केयर सेंटर (हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है. बुधवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आइसोलेशन करने की प्रक्रिया चल रही है.

बुधवार को होली क्रॉस कोविड केयर सेंटर (हॉस्पिटल) से स्वस्थ होकर 21 लोग अपने घर लौट गये. इस सेंटर में मरीजों की संख्या घट कर 32 हो गयी है.

Post by : pritish sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >