हेडिंग-नौजवानों को रोजगार दें : संजीव 3बीएचयू-2-प्रदर्शन में शामिल लोग.उरीमारी.कोयलांचल संघर्ष संयुक्त मोरचा के बैनर तले बुधवार को सयाल स्थित जीएम कार्यालय पर भुरकुंडा के बलकुदरा आउटसोर्सिंग में रोड सेल चालू करने व मजदूरों को रोजगार देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया. मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता संजीत राम ने की. संचालन रोबिन मुखर्जी ने किया. मुख्य अतिथि हजारीबाग के जिप उपाध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि भुरकुंडा कोयलांचल समेत ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नौजवानों को लोकल सेल में रोजगार देने की जिम्मेवारी प्रबंधन की है. उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के नौजवानों को ठगा नहीं जा सकता है. सीसीएल प्रबंधन को तत्काल बलकुदरा में रोड सेल चालू कर लोगों को रोजगार मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए. मुन्ना श्रीवास्तव व संजय वर्मा ने कहा कि बलकुदरा रोड सेल में बिचौलिया प्रथा को समाप्त करते हुए लोडिंग का पूरा पैसा मजदूरों को पारदर्शी तरीके से देने की व्यवस्था करनी होगी. सभा के बाद प्रबंधन को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. सभा को जगतार सिंह, एस खान, रोशन, रवि कुमार, जगन्नाथ पासवान, नरेश नायक, निरंजन पाल, अरुण करमाली, शशि सागर, मुकेश रावत, राम किशोर सिंह, अशोक तिवारी, प्रमोद राय, काली करमाली, उदय मालाकार, शशि किशोर नायक व शहजाद खान ने भी संबोधित किया. मौके पर अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, उदय मेहता आदि उपस्थित थे.सेल के लिए सात संगठन गोलबंद हुए : भुरकुंडा कोलियरी के बलकुदरा आउटसोर्सिंग में रोड सेल चालू करने व भागीदारी को लेकर अब तक सात विभिन्न संगठन गोलबंद हो गये हैं. इन संगठनों ने सयाल स्थित जीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया है. 16 अगस्त से लेकर तीन सितंबर तक सात बार धरना प्रदर्शन व सभा आयोजित हो चुकी है. प्रबंधन सूत्रों ने बताया कि विभिन्न संगठनों के शक्ति प्रदर्शन व टकराव की आशंका को देखते हुए इस मामले को राज्य शासन के पास लिखित में भेजा जायेगा, ताकि रोड सेल खुलने की स्थिति में किसी तरह की कानून व्यवस्था भंग नहीं हो.
4) लीड) फ्लैग-विरोध-कोयलांचल संघर्ष मोरचा का जीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
हेडिंग-नौजवानों को रोजगार दें : संजीव 3बीएचयू-2-प्रदर्शन में शामिल लोग.उरीमारी.कोयलांचल संघर्ष संयुक्त मोरचा के बैनर तले बुधवार को सयाल स्थित जीएम कार्यालय पर भुरकुंडा के बलकुदरा आउटसोर्सिंग में रोड सेल चालू करने व मजदूरों को रोजगार देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया. मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता संजीत राम ने की. संचालन […]
