कुष्ठ रोगियों के लिए आठ से लगेगा कैंप

सहिया साथी को प्रशिक्षण मिला मांडू.राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू परिसर में प्रखंड में कार्यरत पर्यवेक्षक , बीटीटी व सहिया साथी के बीच कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में डॉ एसपी सूद ने कुष्ठ के कारण विकलांगता की रोकथाम की जानकारी दी. इसकी रोकथाम के बारे में प्रचार प्रसाद […]

सहिया साथी को प्रशिक्षण मिला मांडू.राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू परिसर में प्रखंड में कार्यरत पर्यवेक्षक , बीटीटी व सहिया साथी के बीच कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में डॉ एसपी सूद ने कुष्ठ के कारण विकलांगता की रोकथाम की जानकारी दी. इसकी रोकथाम के बारे में प्रचार प्रसाद करने तथा रोगियों के उपचार के लिए मांडू अस्पताल में लाने को कहा गया. कहा गया कि आठ व नौ सितंबर को मांडू अस्पताल में कैंप का आयोजन किया गया है. कैंप में क्षेत्र के विकलांगता से ग्रसित कुष्ठ रोगियों का जांच कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया जायेगा. मौके पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ गीता सिन्हा मानकी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सैयद हिदायतुल्लाह, डॉ संतोष कच्छप, डॉ सौरभ, पर्यवेक्षक बासुदेव शरण, कृष्ण कुमार नंदन, आशीष दत्ता, बीपीएम कुमारी सुप्रिया, पंकज कुमार नंदन, नंद किशोर सिंह, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >