केदला : सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में लोकल सेल चालू करने की मांग को लेकर लिप्टर ने सोमवार को पीओ कार्यालय में तालाबंदी कर दी. इस दौरान लिफ्टरों ने प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर लिफ्टरों ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन विस्थापित गरीब लिफ्टरों को बेरोजगार करने पर लगी हुई है.
कई माह से लोकल सेल का हालात दयनीय अवस्था में चल रहा है. प्रबंधन इधर एक माह से लोकल सेल में कुछ बहाना बना कर बंद कर दे रहा है. ऐसे हालात में लिफ्टरों पर को बेरोजगारी छाने लगी है. लिफ्टरों ने तंग होकर आंदोलन का सहारा लिया है. दो घंटे तक पीओ कार्यालय बंद रहा.
इस दौरान पीट ऑफिस में वार्ता हुई. मौके पर प्रबंधन के लोकल सेल चालू करने का आश्वासन दिया. इसके बाद लिफ्टरों ने आंदोलन वापस लिया. मौके पर मो शहजाद अंसारी, मंजूर अंसारी, जाकिर अंसारी, समीम अंसारी सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
