चलती कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र के नयामोड़ बाइपास चौराहा के समीप गुरुवार को डस्टर कार से टोचन कर ले जाया जा रहा चोवरलेट कार जल गयी. देखते ही देखते कार पूरी तरह जल कर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार नयामोड़ से डस्टर कार से चोवरलेट कार (जेएच-01एजी-1595) को हजारीबाग की ओर ले जाया जा […]

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र के नयामोड़ बाइपास चौराहा के समीप गुरुवार को डस्टर कार से टोचन कर ले जाया जा रहा चोवरलेट कार जल गयी. देखते ही देखते कार पूरी तरह जल कर राख हो गयी.

जानकारी के अनुसार नयामोड़ से डस्टर कार से चोवरलेट कार (जेएच-01एजी-1595) को हजारीबाग की ओर ले जाया जा रहा था. इस दौरान अचानक कार में आग लग गयी. हालांकि आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका था. लेकिन चालक व उस पर सवार लोग कार को खड़ा कर बाहर निकले.

आसपास के ग्रामीणों ने आग को बुझाने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन आग नहीं बुझ सका और देखते ही देखते कार जल गयी. घटनास्थल पर कुजू पुलिस भी पहुंची थी. बाद में अग्निशमन की वाहन पहुंचकर आग को बुझाने में सफलता पायी. कार में आग लगने से करीब एक घंटे के लिए रामगढ़-हजारीबाग मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों को रोक दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >