केके तिवारी गुट को मिली इंटक में मान्यता

भदानीनगर : वर्षों से लड़ाई लड़ रहे केके तिवारी गुट को अंतत: 22 जनवरी को इंटक में मान्यता मिल गयी. श्री तिवारी को इंटक महामंत्री के रूप में श्रम मंत्रालय द्वारा बुलावा आने के बाद यह साबित हो गया है कि असली में इंटक का स्वामित्व श्री तिवारी गुट के पास है. यह बातें राष्ट्रीय […]

भदानीनगर : वर्षों से लड़ाई लड़ रहे केके तिवारी गुट को अंतत: 22 जनवरी को इंटक में मान्यता मिल गयी. श्री तिवारी को इंटक महामंत्री के रूप में श्रम मंत्रालय द्वारा बुलावा आने के बाद यह साबित हो गया है कि असली में इंटक का स्वामित्व श्री तिवारी गुट के पास है. यह बातें राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री रामेश्वर सिंह फौजी ने पटेल नगर बाबा टिंबर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही.

कहा कि श्री तिवारी के पहले डॉ संजीव रेड्डी ने इंटक महासंघ को छोड़ कर फर्जी तरीके से यूनियन के रूप में रजिस्ट्रेशन करा लिया था. जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 5098 था. श्री फौजी ने कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर इंटक में बहुत बड़ा बदलाव होगा. मौजूदा समय में यूनियन की शाखा से लेकर केंद्रीय कमेटी को भंग कर दिया गया है.
नये सिरे से गठन के लिए प्रक्रिया जारी है. श्री फौजी ने कहा कि मजदूरों की मूलभूत सुविधाओं जैसे व्यवस्थित आवास, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ मजदूरों को समयानुसार सम्मानजनक हक दिलाने का कार्य हमारी यूनियन करेगी. मजदूरों को मिलने वाले पावना टीए, डीए, एलटीसी, एलएलटीसी, मेडिकल बिल, सीएमपीएफ में घूसखोरी करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ यूनियन द्वारा कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने कहा कि हमारी यूनियन फिर से मजदूर मसीहा स्व विंदेश्वरी दुबे के सपनों को साकार करने का कार्य करेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्रीय अध्यक्ष सूरज शर्मा, सचिव सुरेंद्र राम, अरगड्डा के क्षेत्रीय सचिव संजय बख्शी, एनके सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.