शिक्षा मंत्री से मिला शिक्षक संघ

रामगढ़ : झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन सचिव डॉ सुनील कुमार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ व पुरानी पेंशन बहाल राष्ट्रीय आंदोलन के पदाधिकारी शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मिल कर […]

रामगढ़ : झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन सचिव डॉ सुनील कुमार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ व पुरानी पेंशन बहाल राष्ट्रीय आंदोलन के पदाधिकारी शामिल थे.

प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मिल कर अपनी छह सूत्री मांगों को सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अलावा किसी अन्य कार्य में नहीं लगाने की मांग की. पुरानी पेंशन को पुनः लागू कराने, नयी पेंशन को समाप्त करने, सोशल ऑडिट और प्रोन्नति वरीयता सूची के आधार पर करने की मांगों को रखा गया.
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संगठन सचिव डॉ सुनील कुमार कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सुमन, प्रदेश महासचिव प्रेम प्रसाद राणा, जिला अध्यक्ष सैयद मंजर, मुमताज अहमद, वीरेंद्र यादव, शमशाद अहमद, दिलीप कुमार राज, सुजाता सेनगुप्ता, रूबी वर्मा, सुजाता मौजूद थे.
शिक्षा मंत्री के स्वागत का निर्णय : गिद्दी. एकीकृत संघर्ष मोर्चा पारा शिक्षक महासंघ की बैठक गुरुवार को गिद्दी सी में हुई. इसकी अध्यक्षता दिवाकर यादव ने की. संचालन उपेंद्र ठाकुर ने किया. बैठक में रबोध जोगा चौक में शिक्षा मंत्री का स्वागत करने का निर्णय लिया गया. महासंघ के पदाधिकारी जगजीवन दास ने कहा कि शिक्षा मंत्री से वेतन की मांग पूरा करने का आग्रह करेंगे.
पारा शिक्षकों ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने से पारा शिक्षकों की आशा जगी है. बैठक में संदीप कुमार, महेशनाथ महतो, गहन बेदिया, लोकनाथ चौधरी, प्रभु सिंह, बालेश्वर महतो, रूपलाल महतो, सीताराम महतो, महेश उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.