फील्ड वर्करों को सात माह से वेतन नहीं मिला, विधायक से की शिकायत

रामगढ़ : नगर परिषद रामगढ़ में चार वर्ष से काम कर रहे फील्ड वर्करों ने सात माह का वेतन नहीं देने व छंटनी करने की शिकायत विधायक ममता देवी से की है. कई वर्षों से कार्य कर रहे 12 फील्ड वर्करों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ बहाल अन्य लोगों को फील्ड सुपरवाइजर व […]

रामगढ़ : नगर परिषद रामगढ़ में चार वर्ष से काम कर रहे फील्ड वर्करों ने सात माह का वेतन नहीं देने व छंटनी करने की शिकायत विधायक ममता देवी से की है. कई वर्षों से कार्य कर रहे 12 फील्ड वर्करों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ बहाल अन्य लोगों को फील्ड सुपरवाइजर व फील्ड जमादार में प्रमोशन भी दिया गया है.

छह लोगों की बहाली सीधे फील्ड जमादार में कर दी गयी. 12 लोगों को सात माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है. इस मामले में कार्यपालक अधिकारी से मुलाकात की गयी, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ. आवेदन में लिखा गया है कि कार्यपालक अधिकारी के रवैये से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है. उनकी छंटनी की जा रही है. उन्होंने नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के समक्ष बातों को रखा, लेकिन कुछ नहीं हुआ. विधायक ममता देवी ने लोगों को आश्वासन दिया कि समस्या को दूर किया जायेगा.
जिन्हें वेतन नहीं मिल रहा है : जिन फील्ड वर्करों ने वेतन भुगतान नहीं होने तथा छंटनी करने का आरोप लगाया है, इनमें शत्रुघ्न विश्वकर्मा, लक्ष्मण सिंह, विजय कुमार, तनवीर आलम, विनोद महतो, इरशाद अंसारी, भुनेश्वर सोनी, नरेश ठाकुर, आफताब आलम, जिकरुल्ला अंसारी, राजकुमार राम शामिल हैं.
पीआइयू कर्मियों की सेवा समाप्त हो चुकी है : कार्यपालक पदाधिकारी : नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने कहा कि यह कर्मी स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन यूनिट के कर्मी थे. इनकी सेवा शौचालय निर्माण के अभियान के लिए थी. ओडीएफ होने के बाद सरकार के आदेश के बाद इनकी सेवा समाप्त कर दी गयी. बाद में इस मामले को बोर्ड में रखा गया. इसमें बोर्ड ने सर्वसम्मति से सरकार के आदेश को यथावत रहने दिया आैर इनकी सेवा समाप्त कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.