जहां पूर्वजों को पूजने की प्रथा है वहां वृद्धाश्रम की जरूरत नहीं

रामगढ़ : नेहरू रोड लक्ष्मीनारायण मार्केट रामगढ़ में लक्खी बाबा की 27 वी पुण्यतिथि मनायी गयी. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए हजारीबाग जिले के पूर्व सांसद प्रो यदुनाथ पांडे ने बाबा के आदर्शों पर चलने की बात कहीं व सनातन संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारतवर्ष में वृद्धाश्रम की संख्या बढ़ती […]

रामगढ़ : नेहरू रोड लक्ष्मीनारायण मार्केट रामगढ़ में लक्खी बाबा की 27 वी पुण्यतिथि मनायी गयी. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए हजारीबाग जिले के पूर्व सांसद प्रो यदुनाथ पांडे ने बाबा के आदर्शों पर चलने की बात कहीं व सनातन संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारतवर्ष में वृद्धाश्रम की संख्या बढ़ती जा रही है. अगर हम अपनी सनातन संस्कृति की ओर ध्यान दें तो जहां पूर्वजों को पूजने की प्रथा है. वहां वृद्धाश्रम की कोई आवश्यकता नहीं होनी चाहिए.

पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने कहा कि बाबा के बारे में बहुत कुछ ना कहते हुए यह कहूंगा कि विगत 27 वर्षों से बाबा की पुण्यतिथि मनायी जा रही है और यहां उपस्थित लोगों की बाबा के प्रति श्रद्धा को देख कर ही बाबा के बारे में पता चलता है. श्रद्धांजलि सभा से पूर्व अखंड श्रीरामचरितमानस का पाठ बाबा के परिवार की ओर से किया गया. श्रद्धांजलि सभा का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन बाबा के पौत्र दिनेश पाठक ने किया. श्रद्धांजलि सभा के बाद बाबा के शिष्य लक्ष्मण मोदी व उनकी भजन मंडली के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में महेंद्र मोदी, जय प्रकाश अग्रवाल, नित्यानंद पाठक, नरेंद्र पाठक, धनंजय कुमार पुटुश, दिलीप सिंह, राजीव रंजन, राजू चतुर्वेदी, गोपाल शर्मा, शैलेंद्र पाठक आजाद सिंह, तुलसी कुशवाहा, शंकर इंद्र गुरु, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रभात पाठक, नीरज पाठक, देवा महतो, बृजेश सिंह, संतोष सिंह, श्रीभगवान प्रसाद, प्रदीप सिंह, अरुण कुमार राय, वसुधा तिवारी, विजय प्रताप ओझा, सुधांशु अनिल वर्मा, भूपेंद्र सराफ, विजय पाठक, कमलाकांत पाठक, गौतम वर्मा, विष्णु शर्मा, अनमोल सिंह, छेदी महतो, चंदन पाठक, सदानंद पाठक, विष्णु शर्मा, प्रह्लाद वर्णवाल, डोमन गुप्ता, महेंद्र सिंह, शंकर अग्रवाल, ध्रुव सिंह, चंचल गोस्वामी, भ्रमर गोस्वामी, मिथिलेश महतो, संजय पाठक, सुरेंद्र मोदी, बृजेश पाठक इत्यादि सैकड़ों की संख्या में बाबा के जानने और मानने वाले लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.