किसी ने सराहा, तो किसी ने की आलोचना

भुरकुंडा : वित्त मंत्री द्वारा शनिवार को पेश किये गये बजट पर क्षेत्र के लोगों ने अपनी बात रखी है. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि यह बजट देश में विकास को बढ़ावा देगा. टैक्स स्लैब में छूट आम जन को राहत देगा. एलआइसी में सरकार के शेयर बेचने का […]

भुरकुंडा : वित्त मंत्री द्वारा शनिवार को पेश किये गये बजट पर क्षेत्र के लोगों ने अपनी बात रखी है. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि यह बजट देश में विकास को बढ़ावा देगा. टैक्स स्लैब में छूट आम जन को राहत देगा. एलआइसी में सरकार के शेयर बेचने का निर्णय भी स्वागत योग्य है.

सबसे बड़ी राहत है कि बैंक दिवालिया होने पर ग्राहक को अधिकतम गारंटी की सीमा एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख की गयी है. इंजीनियरिंग शिक्षा में विदेशी निवेश को समाहित करना भी स्वागत भरा कदम है. पीपीपी मॉडल में पांच स्मार्ट सिटी का निर्माण, तेजस्वी जैसी 150 प्राइवेट ट्रेन चलाने का निर्णय देश को विकास की ओर ले जायेगा.

यह बजट अपने आप में संपूर्ण बजट है. झामुमो के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट सरकार की दिशाहीन सोच को दिखाता है. बजट के बाद बाजार का गिरना भी इसका संकेत दे रहा है. यह हवा-हवाई बजट निराश करने वाला है. भाजपा नेता अमरेश सिंह ने कहा कि यह किसान व मध्यम वर्गीय परिवार का बजट है. बाजार के हिसाब से रियल इस्टेट क्षेत्र को इस बजट में काफी राहत दी गयी है.

बजट ऐतिहासिक है : राकेश

पतरातू : केंद्रीय बजट पेश होने के बाद राज्य के पूर्व 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नये भारत की उम्मीदों का बजट लोकसभा में प्रस्तुत किया है. उन्होंने आर्थिक विकास और एक दूसरे की चिंता करने वाले समाज के निर्माण पर केंद्रीय बजट पेश किया. बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को साकार करने के सारे अवयव मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.