प्रखंड मुख्यालय मांडू में नाै बजे झंडोत्तोलन

मांडू : गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय मांडू समेत विभिन्न संस्थानों में झंडोत्तोलन के लिए बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने समय का निर्धारण किया है. प्रखंड सह अंचल कार्यालय मांडू में नाै बजे, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय मांडू में 9:10 बजे, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मांडू में 9:15 बजे, वन क्षेत्र पदाधिकारी […]

मांडू : गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय मांडू समेत विभिन्न संस्थानों में झंडोत्तोलन के लिए बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने समय का निर्धारण किया है. प्रखंड सह अंचल कार्यालय मांडू में नाै बजे, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय मांडू में 9:10 बजे, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मांडू में 9:15 बजे, वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय मांडू में 9:30 बजे, कृषि विज्ञान केंद्र मांडू में 9:35 बजे, राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय मांडू में 9:40 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू में 9:50 बजे, थाना परिसर मांडू में 9:55 बजे, पुलिस निरीक्षक कार्यालय मांडू में 10:00 बजे, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मांडू में 10:05 बजे, बैंक ऑफ इंडिया मांडू में 10:10 बजे, सपोर्ट कार्यालय मांडू में 10:15 बजे, राजकीय मध्य विद्यालय मांडू में 10:30 बजे, पंचायत भवन मांडू चट्टी में 10:25 बजे, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मांडू में 10:30 बजे, उर्दू मध्य विद्यालय मांडू में 10:35 बजे और इंदिरा गांधी श्रमिक इंटर महाविद्यालय मांडू में 10:45 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.