शिक्षा से ही संवरेगा बच्चों का भविष्य

कुजू : वर्तमान में शिक्षा का काफी महत्व है. बच्चे पढ़े-लिखेंगे, तभी उनका भविष्य संवरेगा. उक्त बातें भाजपा के नव निर्वाचित मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कही. श्री पटेल छोटानागपुर उच्च विद्यालय बोंगावार के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि […]

कुजू : वर्तमान में शिक्षा का काफी महत्व है. बच्चे पढ़े-लिखेंगे, तभी उनका भविष्य संवरेगा. उक्त बातें भाजपा के नव निर्वाचित मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कही. श्री पटेल छोटानागपुर उच्च विद्यालय बोंगावार के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि विद्यालय पिछले कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने का काम कर रहा है.

आने वाले समय में विद्यालय के प्रति जो सहयोग बन पड़ेगा, उसे पूरा किया जायेगा. समारोह को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, रंजीत सिन्हा, प्रवीण मेहता, जगेश्वर प्रजापति, मनोहर गुप्ता, नीरज उर्फ पप्पू झा व हरि महतो ने संबोधित किया. समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.
विद्यालय परिवार ने भूमि दाता को कंबल देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापक रघु विश्वकर्मा ने की. संचालन सहयोगी शिक्षक संजीव कुमार झा ने किया.
धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के सचिव देवकीलाल करमाली ने किया. माैके पर राजेंद्र कुशवाहा, हेमनी देवी, सोभिया देवी, चुरू महतो, हरिशंकर बिहारी, लाली बेदिया, नरेश प्रजापति, सरजू महतो, भौरी प्रसाद विश्वकर्मा, सुखदेव प्रजापति, लक्ष्मण महतो, प्रो जगेश्वर, पी महतो, रामसहाय बेदिया, तोकेश सिंह, अंशु गुप्ता, गणेश सोनी, मिथलेश मेहता, पिंटू लाला, नरोत्तम सिंह, मेवालाल महतो, राजेश प्रसाद, दिनेश कुमार, नरेश गुप्ता, लक्ष्मी पंडा, मिहिरचंद मुंडा, कमलेश कुमार उपाध्याय, नंदकिशोर प्रसाद, देवलाल महतो, शंकर प्रसाद, सोनी कुमारी, नरेश कुशवाहा, देवनाथ मंडल, बालमुकुंद पांडेय, सावन कुमार मांझी, अविनाश कुमार दास, गोपाल महतो, संतोष कुमार महतो, गोपी मुंडा, ममता देवी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.