जिले भर में छह पैक्स करेंगे धान का उठाव

रामगढ़ : राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर जिले में धान की अधिप्राप्ति को लेकर जिला आपूर्ति विभाग द्वारा पैक्स संचालकों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश के अनुपालन व दिये गये लक्ष्य के अनुरूप धान की अधिप्राप्ति का निर्देश दिया है. जिले भर में धान की अधिप्राप्ति के लिये छह पैक्सों का […]

रामगढ़ : राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर जिले में धान की अधिप्राप्ति को लेकर जिला आपूर्ति विभाग द्वारा पैक्स संचालकों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश के अनुपालन व दिये गये लक्ष्य के अनुरूप धान की अधिप्राप्ति का निर्देश दिया है. जिले भर में धान की अधिप्राप्ति के लिये छह पैक्सों का चयन किया गया है.

जिन पैक्सों का चयन किया गया है उसमें रामगढ़ प्रखंड के मुर्रामकला पैक्स, मांडू प्रखंड के करमा दक्षिणी पैक्स, पतरातू प्रखंड के पालू पैक्स, गोला प्रखंड के गोला पैक्स, दुलमी प्रखंड के दुलमी पैक्स तथा चितरपुर प्रखंड के मायल पैक्स शामिल है.
सभी पैक्स अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में 40 किलो के बोरे से कम या अधिक धान किसानों से प्राप्त नहीं करेंगे. ताकि किसानों द्वारा दिये जा रहे धान में अनावश्यक कटौती नहीं किया जा सके. धान देनेवाले पंजीकृत किसानों के उनकी भूमि संबंधित विवरणी, वंशावली तथा उनके पंजीयन संख्या की सूची तिथि वार जिला आपूर्ति कार्यालय को उपलब्ध पैक्स संचालक करवायेंगे.
किसानों द्वारा प्राप्त किये गये धान का भंडारण पैक्स संचालक अपने गोदाम में ही करेंगे. अन्य स्थान पर भंडारित धान मान्य नहीं होगा. तथा धान का इस भंडारण प्रकार करेंगे कि किसी भी समय औचक निरीक्षण के क्रम में बोरे की गणना की जा सकें. पैक्स संचालक द्वारा किसानों से प्राप्त किये गये धान का उठाव प्रतिदिन किया जायेगा. ताकि धान की गुणवता बनी रहे. धान के उठाव के समय राइस मिल के प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य होगी.
उठाव से पूर्व पैक्स में प्रतिनियुक्त कर्मी द्वारा दूरभाष से राइस मिल को उठाव की जानकारी दी जायेगी. अगर राइस मिल के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं होते हैं, तो कर्मचारी द्वारा सत्यापित गुणवत्ता व वजन राइस मिल को मान्य होगा. पैक्स संचालक द्वारा किसानों को ऑनलाइन पावती रसीद देंगे तथा जिस पर पैक्स का मुहर व पैक्स अध्यक्ष का हस्ताक्षर होगा. बिना कारण के राइस मिल में धान से भरे वाहन को खड़ा रखने पर प्रतिदिन की दर से भुगतान राइस मिल को करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.