रेजिमेंट के युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

सिख रेजिमेंट के कर्नल ऑफ दि रेजिमेंट को दी गयी विदाई रामगढ़ : सिख रेजिमेंटल सेटर, रामगढ़ में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह में रेजिमेंट के कर्नल ऑफ दि रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुमार झा (परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल) के सेवानिवृत्त […]

सिख रेजिमेंट के कर्नल ऑफ दि रेजिमेंट को दी गयी विदाई

रामगढ़ : सिख रेजिमेंटल सेटर, रामगढ़ में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह में रेजिमेंट के कर्नल ऑफ दि रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुमार झा (परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल) के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी. लेफ्टिनेंट जनरल झा अपने सैन्य सेवा के 40 वर्ष पूरा करने के बाद जनवरी में सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उन्होंने वर्ष 2015 में कर्नल ऑफ दि रेजिमेंट का पदभार संभाला था.
विदाई के मौके पर आयोजित कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल झा ने रेजिमेंट के युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद विशेष सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. विशेष सैनिक सम्मेलन में लेफ्टिनेंट जनरल झा ने सभी सिख बटालियन व विभागों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.
उन्होंने सिख रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास का भी स्मरण किया. सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए सदैव तैयार रहने को कहा. मौके पर सेंटर के गुरुद्वारा साहिब में प्रार्थना सभा हुई. इसमें उन्हें सरोपा प्रदान कर विदाई दी गयी. शाम में सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व बड़ा खाना का आयोजन कर उन्हें विदाई दी गयी. माैके पर सेंटर के कमांडेंट, सैन्य अधिकारी, जवान व उनके परिजन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.