53 में से सात वाद निष्पािदत

कुजू : जिला व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ ने शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया करमा शाखा में दो दिवसीय लोक अदालत शिविर का आयोजन किया. शिविर में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि बैंक से संबंधित 53 वाद हैं. इसमें जनोपयोगी सेवा (बैंक, बीमा कंपनी, पोस्ट ऑफिस, टेलीफोन, बिजली, रेल, सड़क, वायु […]

कुजू : जिला व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ ने शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया करमा शाखा में दो दिवसीय लोक अदालत शिविर का आयोजन किया. शिविर में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि बैंक से संबंधित 53 वाद हैं. इसमें जनोपयोगी सेवा (बैंक, बीमा कंपनी, पोस्ट ऑफिस, टेलीफोन, बिजली, रेल, सड़क, वायु ट्रांसपोर्ट, नगर निगम, शैक्षणिक संस्था एवं भवन निर्माण) से संबंधित वाद का निष्पादन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य छोटे मामले का निष्पादन लोक अदालत में करने का है.

छोटे-मोटे मामले न्यायालय तक पहुंच जाते हैं. यह मामले न्यायालय में नहीं पहुंचे और इसका समाधान लोक अदालत में ही समाप्त हो जाये. शिविर में ऋण व अन्य विभागों से जुड़े मामले को लेकर वादी पहुंचे थे. इनमें 53 में से सात वाद का निष्पादन हुआ. 21 हजार 500 रुपये की वसूली भी की गयी. सेटलमेंट राशि तीन लाख 3 हजार में से एक लाख 50 हजार का समझौता किया गया.
शिविर में स्थायी लोक अदालत के रामगढ़ अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा, रामगढ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिलीप राजेश्वर तिर्की, लोक अदालत के सदस्य अभय कुमार, स्वपना शबनम नंदी, बैंक के उप आंचलिक प्रबंधक बलदेव टोप्पो, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमांशु शेखर, जिला अग्रणी प्रबंधक शत्रुंजय प्रसाद, करमा शाखा प्रबंधक देवठान बैठा, पीएलभी विनोद कुमार महतो, युगेश्वर कुमार कुशवाहा, अवधेश कुमार दास, किशोर कुमार महतो मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >