राज्य में पहली कैंप अदालत बीओआइ करमा में लगेगी

रामगढ़ के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पत्रकार वार्ता में कहा रामगढ़ : झालसा के निर्देश पर चले रहे डालसा के तहत कैंप लोक अदालत करमा में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में तीन व चार जनवरी को लगेगी. उक्त जानकारी रामगढ़ के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्वर्ण शंकर प्रसाद ने गुरुवार को […]

रामगढ़ के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पत्रकार वार्ता में कहा

रामगढ़ : झालसा के निर्देश पर चले रहे डालसा के तहत कैंप लोक अदालत करमा में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में तीन व चार जनवरी को लगेगी. उक्त जानकारी रामगढ़ के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्वर्ण शंकर प्रसाद ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में दी. इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रामगढ़ के सचिव दिलीप राजेश्वर तिर्की भी उपस्थित थे. उक्त न्यायाधीशों ने बताया कि तीन-चार जनवरी को करमा में लगने वाली कैंप अदालत राज्य की पहली कैंप अदालत होगी.

उन्होंने बताया कि स्थायी लोक अदालत रामगढ़ की स्थापना मई 2017 में हुई थी. स्थानीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा एवं सदस्य अभय कुमार व स्वपना शबनम नंदी का मार्गदर्शन मिल रहा है. स्थायी लोक अदालत झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार डोरंडा रांची व जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ के अंतर्गत कार्य कर रही है.

स्थायी लोक अदालत की स्थापना का मुख्य उद्देश्य जनोपयोगी सेवा (बैंक, बीमा कंपनी, पोस्ट ऑफिस, टेलीफोन, बिजली, रेल, सड़क, वायु ट्रासंपोट, नगर निगम, शैक्षणिक संस्था एवं भवन निर्माण से संबंधित वाद) का निष्पादन न्यायालय में वाद दायर करने के पूर्व सुलह के आधार पर करना होता है. इससे व्यवहार न्यायालय में मुकदमों का बोझ कम होगा. यह अदालत दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर निर्णय भी पारित कर सकती है. इसके द्वारा पारित निर्णय अंतिम होता है. इसके विरुद्ध कोई अपील नहीं होती है.

स्थायी लोक अदालत में पक्षकार किसी भी न्यायालय में केस दर्ज करने से पूर्व अपनी समस्याअों के समाधान के लिए आ सकते हैं. स्थायी लोक अदालत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए झालसा ने विभिन्न बैंकों एवं जनपयोगी सेवा के अंचल एवं अनुमंडल में स्थित कार्यालयों में कैंप अदालत लगाने का निर्देश दिया है.

करमा के कैंप अदालत में 53 लंबित वादों का निष्पादन पूर्वाह्न 11 बजे से चार बजे तक किया जायेगा. 17 दिसंबर 2019 तक 736 वाद का निष्पादन किया जा चुका है. अभी भी 680 वाद लंबित है. प्रेस वार्ता में कहा गया कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस अभियान से जुड़ कर इसे जन आंदोलन का रूप दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.