सुबह से शाम तक सैलानियों से गुलजार रहा पतरातू डैम

पतरातू : नव वर्ष के पहले दिन सुबह से लेकर शाम तक पतरातू लेक रिसोर्ट सैलानियों से गुलजार रहा. यहां लोगों ने एडवेंचर स्पोर्ट व नौका विहार का आनंद उठाया. चिल्ड्रेन पार्क में बच्चों ने खूब मस्ती की. रिसोर्ट की दीवारों पर बने आर्ट, सरोवर विहार, साइबेरियन पक्षियों का जल क्रीड़ा व डैम का आठ […]

पतरातू : नव वर्ष के पहले दिन सुबह से लेकर शाम तक पतरातू लेक रिसोर्ट सैलानियों से गुलजार रहा. यहां लोगों ने एडवेंचर स्पोर्ट व नौका विहार का आनंद उठाया. चिल्ड्रेन पार्क में बच्चों ने खूब मस्ती की. रिसोर्ट की दीवारों पर बने आर्ट, सरोवर विहार, साइबेरियन पक्षियों का जल क्रीड़ा व डैम का आठ फाटक आकर्षण का केंद्र रहा. नव वर्ष पर पीटीपीएस डैम के फाटक के समीप स्थित मां पंचवाहिनी मंदिर में आसपास के गांवों के साथ दूर से आये सैलानियों ने पूजा -अर्चना कर सुखमय जीवन की कामना की.

पिकनिक मनाने वालों की भीड़ उमड़ी : पीटीपीएस डैम के दूसरी ओर स्थित कटुवाकोंचा क्षेत्र में पिकनिक मनाने वालों की काफी भीड़ रही. सैलानियों ने डैम परिसर में तरह-तरह के व्यंजनों के साथ पिकनिक का आनंद उठाया. क्षेत्र के रेस्टोरेंट व होटलों में भी काफी भीड़ रही. नव वर्ष मनाने को लेकर युवा वर्ग के लोगों में विशेष उत्साह था.
ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूम-धड़ाके के साथ लोगों ने नव वर्ष मनाया.नव वर्ष 2020 के मौके पर हर ओर जोश व उमंग देखने को मिल रहा था. पतरातू में हैप्पी न्यू इयर की गूंज चोरों अोर सुनायी दी.
विधि व्यवस्था में मुस्तैद थी पुलिस : पतरातू एडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो व पतरातू थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती के नेतृत्व में सशस्त्र बलों की कई टीम पीटीपीएस डैम व लेक रिसोर्ट परिसर में विधि व्यवस्था को लेकर मुस्तैद थी. पुलिस ने लेक परिसर में शराब पर पाबंदी लगा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.