28718 मतों से विजयी हुई ममता देवी

रामगढ़ : 23 रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस की ममता देवी 28718 वोट के अंतर से बड़ी जीत हासिल कर लंबे समय के बाद कांग्रेस का परचम रामगढ़ में लहराया है. ममता देवी को 99944 मत हासिल कर विजयश्री हासिल किया. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू की सुनीता चौधरी को 71226 मत प्राप्त किये. तीसरे […]

रामगढ़ : 23 रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस की ममता देवी 28718 वोट के अंतर से बड़ी जीत हासिल कर लंबे समय के बाद कांग्रेस का परचम रामगढ़ में लहराया है. ममता देवी को 99944 मत हासिल कर विजयश्री हासिल किया. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू की सुनीता चौधरी को 71226 मत प्राप्त किये.

तीसरे स्थान पर रहे भाजपा के रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू को 31874 मत हासिल किया. साथ ही झाविमो के आरिफ अहमद कुरैशी को 801 वोट, भाकपा के खुर्शीद अहमद कुरैशी उर्फ आजाद सिंह को 2084, बसपा के मो माइनुद्दीन अहमद 1184, शिव सेन के अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ लाल को 1002 वोट, आंबेडकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अमित कुमार को 886 वोट, झामुमो उलगुलान के अर्जुन राम को 571 वोट, भारतीय आजाद सेना की जोया परवीन को 398 वोट, हिंदू समाज पार्टी के दीपक सिसोदिया को 1089 वोट, लोजपा के मो नइम को 507 वोट, राष्ट्र जन संभावना पार्टी के संदीप कुमार को 717 वोट, जदयू के सुदित कुमार सिंह को 1813 वोट, भाकपा माले के हीरालाल महतो को 936 वोट, निर्दलीय अजीत कुमार उर्फ बबलू कुशवाहा को 3271, तुलेश्वर कुमार पासवान को 394 वोट, धर्मेंद्र प्रसाद को 191 वोट, नागेश्वर साव को 1152 वोट, नेपाल विश्वकर्मा को 297 वोट, प्रदीप कुमार को 735 वोट, फारुक अंसारी को 655 वोट, बिट्टू कुमार महतो उर्फ युवा टाइगर को 315 वोट, महेश कुमार महतो को 418 वोट, सुबो देवी को 255 वोट तथा नोटा को 862 मत प्राप्त हुए. विजयी होने के बाद रामगढ़ के निर्वाची पदाधिकारी अनंत कुमार ने ममता देवी को विजयी होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया. मौके पर सामान्य पर्यवेक्षक एई रहाटे, उपायुक्त संदीप सिंह भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.