यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद की सभा आज

कुजू : उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर से बुधवार को दिगवार पहुंचेंगे. वह फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. उक्त जानकारी मांडू के विधायक सह भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल ने दी. उन्होंने कहा कि सभा में सांसद जयंत सिन्हा, प्रदेश के नेता तथा रामगढ़ व हजारीबाग जिले के वरीय […]

कुजू : उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर से बुधवार को दिगवार पहुंचेंगे. वह फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. उक्त जानकारी मांडू के विधायक सह भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल ने दी. उन्होंने कहा कि सभा में सांसद जयंत सिन्हा, प्रदेश के नेता तथा रामगढ़ व हजारीबाग जिले के वरीय भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल होंगे.

उन्होंने क्षेत्र के लोगों को चुनावी सभा में पहुंचने की अपील की है. रामगढ़. उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य चुनावी सभा को बुधवार को संबोधित करेंगे. दुलमी बाजार टांड़ में दिन के दो बजे से सभा का आयोजन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >