उरीमारी परियोजना में शौचालय की व्यवस्था हो

उरीमारी : सीसीएल बरका-सयाल एरिया के सेफ्टी कमेटी सदस्यों ने शुक्रवार को उरीमारी परियोजना का निरीक्षण किया. निरीक्षण में उरीमारी ओपेन कास्ट, उरीमारी क्रशर, पोटंगा वर्कशॉप, बेस वर्कशॉप, व्यू टावर, सब स्टेशन, सौदा बी साइडिंग में सेफ्टी उपायों को देखा. कई बातों की तरफ प्रबंधन का ध्यान दिलाया. महिलाओं के लिए उरीमारी परियोजना में शौचालय […]

उरीमारी : सीसीएल बरका-सयाल एरिया के सेफ्टी कमेटी सदस्यों ने शुक्रवार को उरीमारी परियोजना का निरीक्षण किया. निरीक्षण में उरीमारी ओपेन कास्ट, उरीमारी क्रशर, पोटंगा वर्कशॉप, बेस वर्कशॉप, व्यू टावर, सब स्टेशन, सौदा बी साइडिंग में सेफ्टी उपायों को देखा. कई बातों की तरफ प्रबंधन का ध्यान दिलाया.

महिलाओं के लिए उरीमारी परियोजना में शौचालय की व्यवस्था करने की भी बात कही. इसके अलावा पेयजल, लाइट, कर्मियों के लिए हेलमेट व माइनिंग शू, सौंदा बी साइडिंग में क्रशर में सुधार, साइडिंग में शेड निर्माण, गंदगी की सफाई, प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव, ट्रांसपोर्टिंग वाहनों में तिरपाल ढंक कर कोयला ढुलाई करने, डंपर मशीन में एसी लगाने, खदानों पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने को कहा.

सदस्यों ने कहा कि सेफ्टी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कई बार प्रबंधन को प्रस्ताव दिया गया, लेकिन फंड की कमी के कारण व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है. निरीक्षण के बाद उरीमारी कार्यालय में प्रबंधन व सुरक्षा कमेटी की बैठक हुई. इसमें प्रबंधन ने कहा कि कमेटी से मिले सुझावों पर अमल करते हुए उसे यथाशीघ्र लागू किया जायेगा. बताया गया कि कमेटी की बैठक 25 दिसंबर को होगी.

मौके पर महाप्रबंधक अजय सिंह, पीओ पीसी राय, स्टॉफ ऑफिसर टी मिश्रा, एसओसी एसएन बोहिदार, मैनेजर मिथिलेश कुमार, संजय कुमार, विजय प्रसाद, वीके सिन्हा, रामाशीष कुमार, एसपी राय, वीके सिंह, अशोक वशिष्ठ, सेफ्टी सदस्यों में पीडी सिंह, धीरेंद्र प्रसाद सिंह, भवानी शंकर प्रसाद, महेंद्र सिंह, अजीत सिन्हा, श्याम नंदन सिंह, आरके सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.