जतरा मेला झारखंडियों की पहचान है, इसे सहेज कर रखें

ओरियातू सिलदाग मेला मैदान में डेवठन जतरा मेला का आयोजन, जुटे हजारों ग्रामीण भदानीनगर : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ओरियातू, चिट्टो, सिलदाग मेला मैदान में डेवठन जतरा मेला का आयोजन मंगलवार को हुआ. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि रोशनलाल चौधरी की पत्नी डॉ रेखा चौधरी, प्रमुख रीता देवी, पार्षद अन्नु देवी, दर्शन गंझू, सांकी मुखिया […]

ओरियातू सिलदाग मेला मैदान में डेवठन जतरा मेला का आयोजन, जुटे हजारों ग्रामीण

भदानीनगर : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ओरियातू, चिट्टो, सिलदाग मेला मैदान में डेवठन जतरा मेला का आयोजन मंगलवार को हुआ. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि रोशनलाल चौधरी की पत्नी डॉ रेखा चौधरी, प्रमुख रीता देवी, पार्षद अन्नु देवी, दर्शन गंझू, सांकी मुखिया पुष्पा देवी, पाली मुखिया रेखा देवी, दिलीप दांगी ने किया.

मौके पर रांची के नागपुरी सिकंदर राज ग्रुप के सिंगर सिकंदर, प्रीतम, रूबी, डांसर राजेश, वर्षा, लवली ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का देर शाम तक मनोरंजन किया. इससे पूर्व पाहन जहरा मुंडा ने जतरा टांड़ में मुर्गे की बलि देकर गांव के खुशहाली की कामना की. मेला को संबोधित करते हुए डॉ रेखा ने कहा कि यह मेला हम झारखंडियों की पहचान है. यह दो दिलों को जोड़ता है. प्रमुख रीता देवी ने कहा कि मेला से आपसी रिश्ता मजबूत बनता है.

उन्होंने आयोजकों से इसे आगे भी बरकरार रखने की अपील की. आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक बुधु उरांव, संयोजक फूलेश्वर उरांव, अध्यक्ष प्रकाश टोप्पो, सचिव मनोज मुंडा, संदीप मुंडा, कोषाध्यक्ष नागेश्वर मुंडा, हेमंत मुंडा, अनिल उरांव, विनोद मुंडा, लालदेव मुंडा, कलेश्वर गंझू, कपिल मुंडा, बृजलाल मुंडा, मोतीलाल मुंडा, सुनील गंझू, मजरू गंझू, पन्नू गंझू, शंकर मुंडा, जगल उरांव, बलेश उरांव, अमन रांव, रवि उरांव, पहलू उरांव, दीपक उरांव, परमेश्वर उरांव, बासुदेव, राजदेव, जेठू मुंडा आदि का

योगदान रहा. मौके पर सुनीता देवी, समंची देवी, मनीता देवी, अर्जुन बेदिया, रंजीत उरांव, विनोद उरांव, भुनेश्वर बेदिया, मटुकलाल, रामवृक्ष करमाली, जयराम बेदिया समेत सुथरपुर, सालगो, बीचा, पाली, सांकी, निम्मी के ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.