726 जवानों ने रेजिमेंटल बैंड के साथ ड्रिल पेश किया

रेजिमेंट के युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी रामगढ़ : सिख रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ में आयोजित 38वें बटालियन कमांडर वार्षिक सम्मेलन के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मौके पर सेंटर के हरबक्स ड्रिल स्क्वायर में सेरेमेनियल ड्रिल का आयोजन किया गया. सिख रेजिमेंट की सबसे युवा पीढ़ी […]

रेजिमेंट के युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

रामगढ़ : सिख रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ में आयोजित 38वें बटालियन कमांडर वार्षिक सम्मेलन के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मौके पर सेंटर के हरबक्स ड्रिल स्क्वायर में सेरेमेनियल ड्रिल का आयोजन किया गया.
सिख रेजिमेंट की सबसे युवा पीढ़ी के रूप में 92 कोर्स के 726 जवानों ने प्रतिष्ठित रेजिमेंटल बैंड के साथ ड्रिल प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि कमांडेंट इंडियन मिलिट्री एकेडमी व कर्नल ऑफ दि सिख रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा (पीवीएसम, एवीएसएम, वाइएसएम, सेना मेडल ) ने परेड की सलामी ली.
मुख्य अतिथि सिख रेजिमेंट के इतिहास व राष्ट के प्रति नि:स्वार्थ सेवा के लिए रेजिमेंट के योगदान को लोगों के समक्ष रखा. परेड के पश्चात सेंटर में बटालियन कमांडरों को 38वां द्विवार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा (पीवीएसएम, एवीएसएम, वाइएसएम,एसएम) ने की.
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भविष्य में सिख रेजिमेंट को शीर्ष पर बनाये रखना था. सम्मेलन में सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर राकेश रैना समेत रेजिमेंट के अन्य बटालियनों के कमांडर मौजूद थे. मुख्य अतिथि व अन्य सैन्य अधिकारियों ने रेजिमेंट के युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.