छह साल से गरीबी के कारण नहीं मनायी दीवाली, नेहा कक्कड़ ने दिये एक लाख

रजरप्पा : मैंने गरीबी के कारण छह साल से कोई पर्व नहीं मनाया. कैंटीन में बर्तन मांजते वक्त न मुझे होली के उमंग का पता चलता था, न ही पटाखे की आवाज सुनायी पड़ती थी. पिता घूम-घूम कर सामान बेचते थे और मां सिलाई कर पेट पोसती थी. घर में इतने पैसे नहीं होते थे […]

रजरप्पा : मैंने गरीबी के कारण छह साल से कोई पर्व नहीं मनाया. कैंटीन में बर्तन मांजते वक्त न मुझे होली के उमंग का पता चलता था, न ही पटाखे की आवाज सुनायी पड़ती थी. पिता घूम-घूम कर सामान बेचते थे और मां सिलाई कर पेट पोसती थी. घर में इतने पैसे नहीं होते थे कि पर्व मना सकूं. यह बातें दुलमी प्रखंड के बयांग गांव के दिवस कुमार नायक ने टीवी-शो इंडियन आइडल के मंच पर जब जजों से कही, तो नेहा कक्कड़ की आंखों से आंसू छलक आये. उन्होंने दिवस को एक लाख रुपये बतौर दीपावली का तोहफा दी.

साथ ही कहा कि इस बार आप प्रतियोगिता जीत कर फ्लाइट से घर जाये और पूरे परिवार के लिए तोहफा लेकर जाये. यह सुन दिवस भावुक हो उठा और उसने थैंक यू मैम कह कर नेहा कक्कड़ का आभार व्यक्त किया. दरअसल अन्नु मलिक ने उससे मंच पर जब पूछा कि इस बार दीपावली पर कैसा महसूस कर रहे हो. यह प्रश्न सुन कर दिवस के दुख भरे दिन जुबां परआ गया.

साथ ही उसने कहा कि सबसे बड़ी दीपावली तो मेरे लिए आज है. आज मैं आप लोगों के साथ हूं, इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है. प्रतियोगिता के सेकेंड राउंड में पहुंच चुके दिवस के कार्यक्रम का प्रसारण संभवत: दीपावली के दिन किया जा सकता है.

मेरी दिल को खुदा से जुदा कर दे…

दिवस को गोल्डेन कार्ड मिलने के बाद अगले राउंड का गाना सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. इसमें दिवस मेरी दिल को खुदा से जूदा करदे, यूं बस तू मुझको फना कर दें, मेरा हाल तू ..गाना गाते नजर आया है. यह गाना सुन कर नेहा कक्कड़ व अनु मलिक ने तारीफ की. वहीं, जज विशाल डडलानी ने कहा कि आपका जो साफ दिल है वह आपकी गायिकी में सुनाई देती है, बहुत अच्छा.

अमिताभ बच्चन से लिया आशीर्वाद

दिवस सहित सभी प्रतिभागी कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में पहुंचे. इसके बाद प्रतिभागियों ने अमिताभ बच्चन से आशीर्वाद लिया. इस संदर्भ में प्रभात खबर से बातचीत करते हुए दिवस ने बताया कि अमिताभ बच्चन सर ने मुझे आगे बढ़ने के लिए और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया. उसने बताया कि जब मैंने ऑडिशन राउंड में परफॉर्म किया, तो झारखंड के लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया. उसने बताया कि सचिन तेंदुलकर सर को भी मेरा गाना पसंद आया. उन्होंने ट्विट भी किया. मैं उनका भी दिल से आभार व्यक्त करता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.