चोरी की कार का बिहार में शराब ढोने के लिए होता है इस्तेमाल : एसपी

गोला : गोला से 30 सितंबर को सुदीप कुमार सिन्हा की चोरी हुई कार (जेएच01बीए-5875) 17 अक्तूबर को पुलिस ने कोठार पुल रामगढ़ के समीप से बरामद किया. चोरी की घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गिरफ्तार चारों आरोपी बिहार के निवासी हैं. उक्त जानकारी एसपी […]

गोला : गोला से 30 सितंबर को सुदीप कुमार सिन्हा की चोरी हुई कार (जेएच01बीए-5875) 17 अक्तूबर को पुलिस ने कोठार पुल रामगढ़ के समीप से बरामद किया. चोरी की घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गिरफ्तार चारों आरोपी बिहार के निवासी हैं. उक्त जानकारी एसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को गोला थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि गोला प्रखंड कार्यालय के समीप से पिछले दिन कार की चोरी हो गयी थी.

इसकी बरामदगी के लिए गोला थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित किया गया था. टीम ने चोरी की कार सहित इस घटना में प्रयुक्त कार (जेएच02वाइ- 5544) व संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी अजीत कुमार सहनी, संतोष कुमार सहनी (दोनों ग्राम शहपुरखुर्द, थाना गोरौल, जिला वैशाली), प्रभात कुमार, (ग्राम मरुई, थाना पतेपुर वैशाली), मदन कुमार सहनी (ग्राम कमरौली, थाना सिमरी, जिला दरभंगा, बिहार) निवासी हैं. उन्होंने बताया कि चोरी की कार का उपयोग बिहार में अवैध शराब तस्करी के लिए किया जाता है.
उन्होंने बताया कि इसे अंतर्राज्यीय गिरोह माना जा सकता है. उन्होंने बताया कि चोरी की कार को बिहार, पश्चिम बंगाल व नेपाल में बेचने की बात चोरों ने स्वीकार की है. एसपी ने बताया कि चोरों ने गोला से कार चोरी करने के बाद नेपाल में अस्सी हजार रुपये में बेच दी थी. पुलिस की दबिश के बाद उसे नेपाल से वापस लेकर कोठार में लावारिस हालत में छोड़ दिया.
उन्होंने बताया कि इस गिरोह के पास कार को खोलने के लिए मास्टर चाबी है. शीशा काटने का एक कटर भी है. थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी के आदेश पर एक अक्तूबर को पुलिस टीम का गठन किया गया था. इसमें सअनि दुर्जय कुमार सिंह, सैप हवलदार संजीव कुमार, आरक्षी सुरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, कौशलेंद्र कुमार व रोहित कुमार शामिल थे.
साथ ही गिरोह को पकड़ने में तकनीकी सेल की भी मदद ली गयी. गौरतलब है कि 30 सितंबर की रात में चोरों ने सुदीप कुमार सिन्हा की कार की चोरी कर ली थी. चोरी की घटना मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी थी. इससे अपराधियों की पहचान करने में पुलिस को मदद मिली. पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >