सदर अस्पताल की महिला चिकित्सक के खिलाफ जांच

जांच की रिपोर्ट शीघ्र पेेश होगी : आरडीडी रामगढ़ : स्वास्थ्य विभाग रामगढ़ के रीजनल डिप्टी डायरेक्टर ने गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय में सुबह 11.00 बजे शिकायतों पर जांच की कार्रवाई शुरू की. जांच टीम में रीजनल डिप्टी डायरेक्टर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल रामरेखा प्रसाद और अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार शामिल थे. नगर अध्यक्ष सह […]

जांच की रिपोर्ट शीघ्र पेेश होगी : आरडीडी

रामगढ़ : स्वास्थ्य विभाग रामगढ़ के रीजनल डिप्टी डायरेक्टर ने गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय में सुबह 11.00 बजे शिकायतों पर जांच की कार्रवाई शुरू की. जांच टीम में रीजनल डिप्टी डायरेक्टर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल रामरेखा प्रसाद और अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार शामिल थे. नगर अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह द्वारा की गयी शिकायत पर वह जांच करने के लिए रामगढ़ पहुंचे थे. आरोप लगाया गया था कि तीन जून को जिले के सदर अस्पताल में महिला चिकित्सक डॉक्टर तूलिका रानी अपनी रात्रि ड्यूटी से अनुपस्थित थीं.

उस दिन सदर अस्पताल में काजल देवी, पति संदीप कुमार -पोना निवासी ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था. परंतु महिला चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण काजल देवी की माैत चिकित्सा के अभाव में हो गयी. तत्पश्चात आनन-फानन में तूलिका रानी ने मृत काजल देवी को रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स पहुंचने पर प्रबंधक ने उसे पहले से मृत घोषित कर दिया. रामरेखा प्रसाद ने सभी बिंदुओं पर जांच की.

उन्होंने डॉक्टर तूलिका रानी पर लगाये गये आरोप के लिए डॉक्टर तूलिका रानी, डॉक्टर सविता वर्मा, हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर अभिजीत एवं उस रात अस्पताल में उपस्थित सभी नर्सों से सवाल जवाब किया. सभी पक्षों ने अपना पक्ष रखा. डॉक्टर तूलिका रानी ने अपने बचाव में पक्ष रखा. रीजनल डिप्टी डायरेक्टर रामरेखा प्रसाद ने बताया कि जल्द ही जांच की रिपोर्ट आप लोगों के सामने प्रस्तुत की जायेगी. चिकित्सक के गलत होने पर कार्रवाई का भरोसा भी जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.