बूथ स्तरीय कमेटी के गठन का निर्देश

रामगढ़ : रामगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में 30 सितंबर को युवा कांग्रेस की बैठक हुई. अध्यक्षता रामगढ़ जिलाध्यक्ष सागर महतो व संचालन प्रदेश महासचिव धीरेंद्र सिंह ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेश के प्रभारी सैयद इमरान अली, शहजादा अनवर, पंकज महतो मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते […]

रामगढ़ : रामगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में 30 सितंबर को युवा कांग्रेस की बैठक हुई. अध्यक्षता रामगढ़ जिलाध्यक्ष सागर महतो व संचालन प्रदेश महासचिव धीरेंद्र सिंह ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेश के प्रभारी सैयद इमरान अली, शहजादा अनवर, पंकज महतो मौजूद थे.

बैठक को संबोधित करते हुए इमरान अली ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की स्थिति मजबूत है. आगामी विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस अपनी पूरी ताकत दिखायेगी. उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ स्तरीय कमेटी का गठन का निर्देश दिया. बैठक में प्रदेश महासचिव अमर यादव, विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल सिंह, महासचिव सिंकू खान, गोला प्रखंड अध्यक्ष अजीत करमाली, जिला सचिव असलम अंसारी, देवलाल, आजाद सिंह, राजीव यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >