चैनपुर : कुजू वन क्षेत्र के बड़गांव पंचायत के भुईयांडीह गांव में हाथियों के झुंड ने बुधवार रात जम कर उत्पात मचाया. इस दौरान झुंड ने अशोक यादव, नरेश गोप, राजकुमार यादव, महेंद्र यादव, शंभू गोप, रामसेवक यादव, कुलेश्वर यादव, भुखन प्रजापति, विशुन गोप, खेदन प्रजापति आदि किसानों के खेत में लगे फसलों को बर्बाद कर दिया.
किसान अशोक यादव ने बताया कि चार महीनों से बदगांव गांव में हाथियों के झुंड द्वारा खेत में लगे फसलों को बर्बाद कर दिया जा रहा है. जिससे हमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हमलोग इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को कई बार दे चुके हैं. लेकिन हाथी भगाने का सामग्री हमलोगों को उपलब्ध नहीं कराया गया है. गांव के लोग रात में हाथी के आने से डरे-सहमे रह रहे हैं. अभी भी बदगांव जंगल में हाथियों का जमावाड़ा लगा हुआ है. किसानों ने विभाग से क्षतिपूर्ति की मांग की है.
