रामगढ़ : गठबंधन में लड़ेंगे चुनाव बात चल रही है : डॉ उरांव

रामगढ़/रांची : विधानसभा चुनाव में एक ही रणनीति पर बात चल रही है कि गठबंधन के तहत अधिक से अधिक सीट यूपीए हासिल करे ताकि हम सरकार बना सकें. उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने मंगलवार को रामगढ़ में पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव भी […]

रामगढ़/रांची : विधानसभा चुनाव में एक ही रणनीति पर बात चल रही है कि गठबंधन के तहत अधिक से अधिक सीट यूपीए हासिल करे ताकि हम सरकार बना सकें. उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने मंगलवार को रामगढ़ में पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव भी हमने गठबंधन के तहत लड़ा था.
विधानसभा चुनाव भी मिलकर लड़ेंगे. जिस दिन गठबंधन की घोषणा होगी, उसी दिन नेता की भी घोषणा होगी. अभी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में रामगढ़ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी को भी पार्टी में शामिल किया गया है.
11 सितंबर को पूरे प्रदेश में होगा प्रदर्शन : श्री उरांव ने कहा कि मोटर अधिनियम एक्ट से लोगों को परेशानी हो रही है. अधिनियम को लेकर आम लोगों को जागरूक नहीं किया गया. पार्टी लोगों के साथ रहेगी. उन्होंने कहा कि सरकार नियम लागू करे. हम भी नियम माननेवाले हैं, लेकिन जिस जल्दबाजी में इसे लागू किया गया है, पार्टी इसके खिलाफ है. इसी को लेकर पूरे प्रदेश में 11 सितंबर को प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय लाल पासवान, केशव महतो कमलेश, जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >